Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रभावितों को वितरित की राहत सामग्री

by Rajendra Joshi
September 24, 2025
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT
  • प्रभावित दोनों बहनों की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े और वे मुस्कुराते हुए बोलीं – “थैंक्यू मंत्री जी

देहरादून, 24 सितम्बर। मसूरी विधानसभा क्षेत्र के भैंसवाड़सैंण गांव पहुंचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज आपदा प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने छमरौली, क्यारा, फुलेत सहित आसपास के प्रभावित गांवों के ग्रामीणों से मुलाकात की और उन्हें राहत सामग्री वितरित की। मंत्री जोशी ने प्रभावित परिवारों को दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुनर्निर्माण और राहत कार्यों को तेज़ी से आगे बढ़ाया जाए ताकि ग्रामीणों को शीघ्र राहत मिल सके।

गौरतलब है कि पूर्व निरीक्षण के दौरान किए गए वादे को निभाते हुए मंत्री गणेश जोशी ने आज दो बहनों को, जिनके गैस सिलेंडर व अन्य सामान आपदा में बह गए थे, गैस चूल्हा, सिलेंडर, टीन चादर और अन्य आवश्यक वस्तुएं उनके घर पर जाकर उपलब्ध कराईं। मंत्री को अपने घर की छत ढह जाने के बावजूद मुस्कुराते देख दोनों बहनों की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े और वे मुस्कुराते हुए बोलीं – “थैंक्यू मंत्री जी।” मंत्री जोशी ने कहा कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार पूरी तरह से प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चौहान, जय कृष्ण मंमगाई, क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपक भट्ट, घनश्याम नेगी, पूर्व प्रधान श्याम लाल उनियाल, ललित मोहन उनियाल सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Tags: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Related Posts

-
देहरादून

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पर ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

Load More
Next Post
-

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अर्पित की श्रद्धांजलि

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved