Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

जन्माष्टमी महोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

by Rajendra Joshi
September 5, 2026
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT

देहरादून, 04 सितम्बर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आज ओल्ड मसूरी रोड स्थित इस्कॉन श्री जगन्नाथ धाम द्वारा आयोजित जन्माष्टमी महोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून में बार्डीगाड़, राजेंद्र नगर, हाथीबडकला नया गांव सहित विभिन्न स्थानों पर जन्माष्टमी महोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें सत्य, धर्म, कर्म और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता में भगवान श्रीकृष्ण द्वारा दिए गए संदेश आज भी पूरी मानवता के लिए प्रेरणादायी हैं। उन्होंने कहा कि जन्माष्टमी का पर्व हमें अपने जीवन में भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों और शिक्षाओं को अपनाने का संदेश देता है। उन्होंने प्रदेशवासियों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की कृपा सभी पर बनी रहे और प्रदेश निरंतर विकास एवं समृद्धि के पथ पर आगे बढ़े। इस अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं द्वारा भजन-कीर्तन एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री नेहा जोशी, भावना चौधरी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में प्रतिभाग कर भगवान श्रीकृष्ण के प्रति अपनी श्रद्धा एवं आस्था व्यक्त की।

Tags: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Related Posts

-
देहरादून

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पर ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

Load More
Next Post
-

उत्तराखण्ड की विकास यात्रा में गोर्खाली समाज का महत्वपूर्ण योगदान : मुख्यमंत्री

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved