Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी से की मुलाकात

by Rajendra Joshi
September 14, 2022
in उत्तराखंड
0
ADVERTISEMENT

Cabinet Minister Ganesh Joshi meets Union Minister Nitin Gadkari

जनवरी के प्रथम सप्ताह में टनल का शिलान्यास करने उत्तराखंड पहुंचेंगे केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी।

मंत्री जोशी ने देहरादून – किमाड़ी मोटर मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किये जाने का भी किया अनुरोध।

नई दिल्ली, 14 सितम्बर –प्रदेश के कृषि व कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी से मुलाकात की। इस दौरान काबिना मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी के लिए लगभग 800 करोड़ की लागत से बनने वाली तकरीबन 03 किलोमीटर लम्बी सुरंग शीघ्र-अतिशीघ्र टनल के शिलान्यास के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी को उत्तराखंड में आने का निमंत्रण के साथ ही देहरादून – किमाड़ी मोटर मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किये जाने का अनुरोध किया।-

जिस पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी ने कहा कि मसूरी में बनने जा रही टनल का शिलान्यास वह जनवरी माह के प्रथम सप्ताह में उत्तराखंड पहुंचकर टनल का शिलान्यास करेंगे।

गौरतलब है कि टनल के कार्य को वर्तमान में (NHAI) भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने टेकओवर कर लिया है, और उसकी डीपीआर भी फाइनल हो गई है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनवरी माह के प्रथम सप्ताह में वह स्वयं उत्तराखंड पहुंचकर टनल का शिलान्यास करेंगे। इसके लिए सभी तैयारियां शीघ्र अति शीघ्र पूर्ण कर ली जाए।-

इसके अतिरिक्त मंत्री गणेश जोशी के अनुरोध पर केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी से देहरादून – किमाड़ी मोटर मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किये जाने को लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना के तहत देहरादून – किमाड़ी मोटर मार्ग के कार्य का परीक्षण किया जाए,केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने काबीना मंत्री गणेश जोशी को आश्वस्त करते हुए कहा कि दोनों प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए इसमें कार्य किया जाएगा। जिसपर काबीना मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी का आभार व्यक्त किया।

Tags: काबीना मंत्री गणेश जोशीकेंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी

Related Posts

-
उत्तराखंड

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने धर्मपत्नी निर्मला जोशी के साथ की माँ भगवती की पूजा-अर्चना

-
देहरादून

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पर ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

Load More
Next Post

पहली बार माउंट सतोपंथ की परिक्रमा कर लौटी टीम, कैबिनेट मंत्री चंदनराम दास ने बढ़ाया हौंसला

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved