Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 35 लाख की विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

by Rajendra Joshi
December 23, 2024
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT
  • मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत देहरादून के डोभालवाला वार्ड में ₹35 लाख से अधिक की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

देहरादून, 23 दिसम्बर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत देहरादून स्थित नैशविला रोड़ में वार्ड-10 डोभालवाला में 22 लाख से अधिक की लागत से विकास कार्यों का लोकार्पण तथा 13 लाख से अधिक की लागत से विकास कार्यों का शिलान्यास किया।
विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यों में सी.सी सड़क, पुश्ता निर्माण, सुरक्षा दीवार आदि विकास कार्यों शामिल है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जिन कार्यों को लोकार्पण हुआ हैं उनके लिए उन्होंने क्षेत्रवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से इन कार्यों के पूर्ण होने पर क्षेत्र वासियों को लाभ मिलेगा। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जिन कार्यों का शिलान्यास हुआ है उनके सम्बंधित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार जन भावनाओं के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

-

इन कार्यों का किया गया लोकार्पण – डोभालवाला के अहीर मण्डी में ₹3.44 लाख से दुर्गा माता मंदिर में कक्ष व शौचालय निर्माण कार्य। वार्ड-10 डोभालवाला के परसोलीवाला में श्रीमती महिमराज के घर से श्री दिनेश कुमार के घर तक ₹12.48 लाख से सी०सी० सडक एवं नाली निर्माण। वार्ड-10 डोभालवाला के नैशविला रोड में मदर टेरेसा के घर से पाल जी के घर तक ₹2.19 लाख से सी०सी० सडक का निर्माण। वार्ड-10 डोभालवाला के नैशविला रोड में कांताप्रसाद कैंथोला के घर से ओमप्रकाश भट्ट के घर तक ₹4.64 लाख से सी०सी० सडक का निर्माण।
इन कार्यों का किया गया शिलान्यास- वार्ड न0-10 डोभालवाला के रविन्द्रपुरी में एस०आर० उप्रेती के घर से आर्य जी के घर तक ₹6.74 लाख से सी०सी० सडक निर्माण।
वार्ड 10 डोभालवाला के अहीर मण्डी में ₹1.96 लाख से श्री जीत सिंह नेगी के घर के पास आरसीसी स्लैब का निर्माण।

-


वार्ड 10 डोभालवाला के परसोलीवाला में ₹5.00 लाख से शिव नारायण मंदिर के प्रांगण में टिन शेड व फर्ष निर्माण कार्य।


इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, मोहन बहुगुणा, पुष्पा बिष्ट, बबीता सहोत्रा, बबलू चड्ढा, अंकित जोशी, जीतू बिष्ट, जीवन लामा आदि उपस्थित रहे।

Tags: breaking newslatest newsकैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Related Posts

-
देहरादून

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पर ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

Load More
Next Post
-

Swami Vivekananda Public School के 38वें वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग करते मंत्री जोशी

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved