Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

राज्यपाल करेंगे 120वें अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का उद्घाटन

by Rajendra Joshi
October 2, 2026
in देहरादून
0
Governor Uttarakhand
ADVERTISEMENT

पंतनगर, 2 अक्टूबर 2026। गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर में 3 से 6 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले 120वें अखिल भारतीय किसान मेले एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का उद्घाटन माननीय राज्यपाल, उत्तराखण्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह द्वारा किया जाएगा। यह जानकारी विष्वविद्यालय के कुलपति डा. शिवेन्द्र कुमार कश्यप ने दी। उन्होंने बताया कि उद्घाटन समारोह गांधी हाल में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर माननीय कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री, उत्तराखण्ड श्री गणेश जोशी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

उद्घाटन समारोह के उपरांत राज्यपाल एवं अन्य अतिथि मेला प्रांगण का भ्रमण करेंगे तथा किसानों को संबोधित करेंगे। कुलपति ने बताया कि 120वां अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी किसानों, वैज्ञानिकों, कृषि उद्यमियों और युवाओं के लिए नवीन कृषि तकनीकों, अनुसंधान उपलब्धियों तथा कृषि आधारित नवाचारों को जानने और समझने का महत्वपूर्ण मंच होगा।


निदेशक प्रसार शिक्षा डा. जितेन्द्र क्वात्रा ने बताया कि 3 से 6 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले किसान मेले में यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए वन-वे व्यवस्था लागू रहेगी। विभिन्न मार्गों से आने वाले छोटे एवं बड़े वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं। फूलबाग एवं नगला गेट से आने वाले वाहनों के लिए निर्धारित स्थलों पर पार्किंग की व्यवस्था होगी। प्रत्येक प्रवेश एवं निकास द्वार पर सुरक्षा गार्ड तैनात रहेंगे। समेटी एवं हरेला गार्डन गेट पर भी यातायात संचालन हेतु सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।

Tags: GB Pant University

Related Posts

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

-
देहरादून

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

Load More
Next Post
-

पंतनगर विश्वविद्यालय के कुलपति ने जनजातीय समुदायों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने पर दिया जोर

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved