Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून-मसूरी मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुल का किया निरीक्षण

by Rajendra Joshi
September 17, 2025
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT
  • दो दिन में बेली ब्रिज तैयार करने के लिए अधिकारियों कर्मचारियों को दी शाबाशी।

देहरादून, सितम्बर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज देर शाम मसूरी-देहरादून मार्ग स्थित शिव मंदिर के पास अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त पुल का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आपदा के कारण मसूरी और देहरादून को जोड़ने वाला यह पुल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसे युद्धस्तर पर पुनर्निर्माण किया जा रहा है।

मंत्री जोशी ने पुल के निर्माण कार्य में जुटे लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और कर्मियों की सराहना करते हुए कहा कि मात्र दो दिनों के भीतर बेली ब्रिज तैयार करना अपने आप में एक सराहनीय कार्य है। उन्होंने जानकारी दी कि एक घंटे के भीतर पुल का निर्माण कार्य पूर्ण कर दिया जाएगा और इसके साथ ही देहरादून-मसूरी मार्ग पर आवाजाही फिर से शुरू हो जाएगी।

इस अवसर पर मंत्री जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी आभार व्यक्त किया और कहा कि आपदा की इस घड़ी में राज्य सरकार हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है तथा उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

Tags: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Related Posts

-
देहरादून

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पर ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

Load More
Next Post
-

मुख्यमंत्री के निर्देशों पर, जनमानस को त्वरित सुविधा पहुंचाने हेतु डीएम ग्राउंड जीरो पर तत्पर।

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved