Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

गढ़ी कैंट में ओवर हैड टैंक का लोकार्पण करते काबीना मंत्री गणेश जोशी

मंत्री ने टपकेश्वर में एक ट्यूबवेल निर्माण की घोषणा की

by Rajendra Joshi
November 26, 2022
in उत्तराखंड
0
ADVERTISEMENT

देहरादून,26 नवम्बर

जनता को स्वच्छ जल उपलब्ध कराना हमारी सरकार की प्राथमिकता-गणेश जोशी

प्रदेश के कृषि, कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को शहीद दुर्गामल्ल पार्क गढ़ी कैंट में मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत मसूरी विधानसभा क्षेत्र के गढ़ी कैंट में पेयजल योजना के तहत रू० 413.13 लाख की लागत से निर्मित उच्च जलाशय, राइजिंग मेन और सप्लाई मेन के निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया ।

-गौरतलब है कि लंबे समय से गढ़ी कैंट क्षेत्र में पेयजल की समस्या से क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। वहीं आज कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने ओवर हैड टैंक का लोकार्पण कर कैंट वासियों को समर्पित कर सौगात दी। मंत्री गणेश जोशी ने लोकार्पण के अवसर पर गढ़ी कैंट क्षेत्र वासियों को बधाई ओर शुभकामनाएं भी दी।

-ओवर टैंक और पेयजल लाइन का लोकार्पण अवसर पर मंत्री जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जो ‘ हर घर जल हर घर नल’ का जो उनका नारा है प्रदेश सरकार उसको साकार कर रही है। मंत्री ने कहा ओवर टैंक के बनने से कैंट क्षेत्र की पेयजल की समस्या का समाधान होगा। उन्होंने कहा उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जनता की सरकार जनता के द्वार इस नारे को लेकर कार्य कर रही है। इसके अलावा उन्होंने कहा कैंट क्षेत्र में सीवर की समस्या का समाधान भी शीघ्र किया जाएगा। इस दौरान मंत्री जोशी ने कैंट क्षेत्र में एक और ट्यूबवेल लगाने की घोषणा भी की।

-इसके साथ ही मंत्री जोशी ने कहा कि जैंतन वाला के लिए 5 करोड़ की योजना की भी स्वीकृति कर दी है शीघ्र ही हम उसका शिलान्यास भी करेंगे। मंत्री ने कहा कि जनता को स्वच्छ जल उपलब्ध कराना हमारी सरकार की प्राथमिकता है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि इस योजना से गढ़ी डाकरा, कैन्ट क्षेत्र के लोगों को पेयजल समस्या से निजात मिलेगी और उन्हें स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा। मंत्री गणेश जोशी ने कहा जनता को मूलभूत सुविधाएं देना हमारी सरकार का कर्तव्य है और इस दिशा में प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत है।

-यह भी पढे -प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने पति का गला घोंटकर की हत्या, देहरादून पुलिस ने दबोचा

इस अवसर पर स्टेशन कमांडर /अध्यक्ष छावनी परिषद बिग्रेडियर अनिरवान दत्ता, मुख्य अधिशासी अधिकारी अभिनव सिंह, पेयजल निगम के अधिशासी अभियन्ता इं० हेमचन्द्र जोशी, अधीक्षण अभियन्ता एस०के० विकास, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, राजीव गुरुंग, संध्या थापा, टीडी भूटिया, विष्णु गुप्ता, मनोज क्षेत्री, गूफ़ी दंगवाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Tags: अधीक्षण अभियन्ता एस०के० विकासओवर टैंक और पेयजल लाइन का लोकार्पणकृषक कल्याणकृषिगूफ़ी दंगवालटीडी भूटियापेयजल निगम के अधिशासी अभियन्ता इं० हेमचन्द्र जोशीमडंल अध्यक्ष पूनम नौटियालमनोज क्षेत्रीमहानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवालमुख्य अधिशासी अधिकारी अभिनव सिंहराजीव गुरुंगविष्णु गुप्तासंध्या थापासैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास विभाग मंत्री गणेश जोशीस्टेशन कमांडर /अध्यक्ष छावनी परिषद बिग्रेडियर अनिरवान दत्ता

Related Posts

-
उत्तराखंड

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने धर्मपत्नी निर्मला जोशी के साथ की माँ भगवती की पूजा-अर्चना

-
देहरादून

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पर ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

Load More
Next Post

बागेश्वर जिले में शिक्षिका ने नौंवी के छात्र को बेरहमी से पीटा क्षेत्र के लोगो ने शिक्षा मंत्री से कार्यवाही कि मांग।

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved