Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

Big Breaking : UKSSSC ने इस भर्ती का विज्ञापन किया जारी देखिए

by Rajendra Joshi
January 31, 2025
in शिक्षा/रोजगार
0
-
ADVERTISEMENT

Big Breaking : उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा समूह ‘ग’ सीधी भर्ती के माध्यम से विभिन्न विभागों के अंतर्गत विज्ञान/कृषि/जीव विज्ञान विषयों से संबंधित रिक्त पदों (समूह ‘ग’) पर चयन हेतु विज्ञापन।

विज्ञापन प्रकाशन की तिथि

31 जनवरी, 2025 ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारम्भ तिथि

06 फरवरी, 2025

ऑनलाइन आवेदन करने की अन्तिम तिथि

28 फरवरी, 2025

लिखित परीक्षा की अनन्तिम तिथि

20 अप्रैल, 2025

02. उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा कृषि विभाग के अन्तर्गत सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-1 (रसायन शाखा) के 07 रिक्त पदों, प्राविधिक सहायक वर्ग-1 (अभियन्त्रण शाखा) के 03 रिक्त पदों, डेरी विकास विभाग के अंतर्गत वरिष्ठ दुग्ध निरीक्षक के 03 रिक्त पदों, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के अन्तर्गत प्रयोगशाला सहायक (रसायन विज्ञान) के 06 रिक्त पदों, खाद्य प्रसंस्करण शाखा वर्ग-3 (पर्यवेक्षक कैनिंग) के 19 रिक्त पदों, खाद्य प्रसंस्करण शाखा वर्ग-3 पर्यवेक्षक (पाककला / कुकरी) के 01 रिक्त पदं, मशरूम पर्यवेक्षक वर्ग-3 के 05 रिक्त पदों, प्रयोगशाला सहायक (वनस्पति विज्ञान) के 06 रिक्त पदों, प्रयोगशाला सहायक (उद्यान विज्ञान) के 06 रिक्त पदों, पशुपालन विभाग के अन्तर्गत पशुधन प्रसार अधिकारी के 120 रिक्त पदों, प्रयोगशाला सहायक के 07 रिक्त पदों, स्नातक सहायक के 02 रिक्त पदों, कारागार विभाग के अन्तर्गत फार्मासिस्ट के 10 रिक्त पदों, उत्तराखण्ड जल संस्थान के अन्तर्गत कैमिस्ट के 12 रिक्त पदों, विधि विज्ञान प्रयोगशाला के अन्तर्गत फोटोग्राफर के 03 रिक्त पदों, सिंचाई विभाग के अन्तर्गत प्रतिरूप सहायक के 25 रिक्त पदों, वैज्ञानिक सहायक के 06 रिक्त पदों अर्थात कुल 241 रिक्त पदों (समूह ‘ग’) पर सीधी भर्ती द्वारा चयन हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र आमन्त्रित किए जाते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर दिनांक 28 फरवरी, 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

03. अभ्यर्थियों के चयन हेतु आयोग द्वारा वस्तुनिष्ठ प्रकार की Offline अथवा Online mode में प्रतियोगी परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। प्रतियोगी परीक्षा के संबंध में प्रथम पैरा में दी गई तिथि अनन्तिम है। परीक्षा की तिथि की संशोधित सूचना यथा समय पृथक से आयोग की वेबसाइट, दैनिक समाचार पत्रों में प्रेस विज्ञप्ति तथा अभ्यर्थियों को उनके द्वारा ऑनलाइन आवेदन-पत्र में दिये गये Mobile Phone Number पर S.M.S. तथा E-Mail द्वारा भी उपलब्ध करायी जाएगी। अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। आयोग द्वारा डाक के माध्यम से प्रवेश पत्र निर्गत नहीं किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को महत्वपूर्ण सूचनाएं भी आयोग की वेबसाइट, E-Mail या S.M.S. से ही मिलेंगी। इसलिए अभ्यर्थी आवेदन पत्र में स्वयं का सही Phone/Mobile Number व E-Mail भरें। आयोग द्वारा सभी सूचनाएं आयोग की वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएंगी। अतः आवश्यक है, कि अभ्यर्थी चयन प्रक्रिया के संबंध में जानकारी यथा परीक्षा कार्यक्रम, प्रवेश पत्र जारी करना इत्यादि के लिए आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in को समय-समय पर देखते रहें।

Tags: breaking newslatest newsUKSSSC

Related Posts

-
शिक्षा/रोजगार

CJP के विरोध के बीच PM मोदी ने ‘पेपर लीक के खिलाफ और सख्त कार्रवाई’ का वादा किया

-
शिक्षा/रोजगार

नीट पेपर लीक 2026 पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई

-
शिक्षा/रोजगार

पंतनगर विश्वविद्यालय की स्नातक एवं स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षाएं सफलतापूर्वक संपन्न

-
शिक्षा/रोजगार

पंतनगर विश्वविद्यालय की मास्टर्स एवं पीएच.डी. प्रवेश परीक्षाएँ संपन्न, कुल 81.29 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल

Load More
Next Post
-

वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा बजट पूर्व संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved