Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

एसआईटी को मिली बड़ी कामयाबी, AE/JE भर्ती पेपर लीक मामले में तीन लोग गिरफ्तार

by Rajendra Joshi
February 23, 2023
in उत्तराखंड
0
-
ADVERTISEMENT

JE/AE भर्ती परीक्षा प्रकरण में एसआईटी को एक और सफलता मिली है, ₹50 हजार के इनामी अपराधी सहित 03 आरोपी दबोचे गए हैं! इनामी अभियुक्त के बैंक खाते/एफडी (लगभग 13 लाख 41 हजार रुपए) फ्रीज किये गए! आरोपियों द्वारा अभ्यर्थियों को किराए के घर में एकत्रित कर पेपर कराया था उपलब्ध! अब तक गिरफ्तार अभियुक्तों की संख्या 9 तक पहुंच गयी है! पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्त राजपाल ने रिमांड पर कई खुलासे किये हैं!

भर्ती प्रकरण से कमाए इन्ही रुपयों से राजपाल द्वारा लक्सर स्थित ज्वैलर्स से खरीदी थी लगभग 3 लाख 60 हजार की ज्वैलरी!

जीएसटी से बचने के लिए ज्वेलर्स ने दिया था कच्चा बिल ज्वैलर्स के विरुद्ध भी होगी कार्यवाही!

JE/AE भर्ती परीक्षा प्रकरण में थाना कनखल में दर्ज मुकदमें की विवेचना कर रही S.I.T. टीम को मुकदमे से सम्बन्धित 50 हजार के इनामी अभियुक्त सहित 03 अभियुक्तों दबोचने में सफलता हाथ लगी।

इनामी अभियुक्त अनुराग पांडे के बैंक खाते/एफडी (लगभग 13 लाख 41 हजार रुपए) फ्रीज की गई। जो अभियुक्त द्वारा अपने व अपनी बहन प्रियदर्शनी के नाम बैंक में एफडी और कैश जमा कराया गया था।

गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा उदाहेड़ी मंगलौर में किराए के मकान में अभ्यर्थियों को एकत्रित कर पेपर उपलब्ध करा कर मोटी रकम ली गई थी।

पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्त राजपाल को रिमांड में लिया गया था जिसके द्वारा इन्ही अवैध धनराशि से लक्सर स्थित ज्वेलर्स से लगभग 3 लाख 60 हजार की ज्वैलरी खरीदी थी। जीएसटी से बचने के लिए ज्वेलर्स ने अभियुक्त राजपाल को कच्चा बिल दिया गया था। ज्वेलर्स के विरुद्ध कच्चा बिल देकर जीएसटी चोरी करने के संबद्ध में संबंधित को रिपोर्ट प्रेषित की जाएगी।

गिरफ्तार हुए अभियुक्तों की जानकरी –
1- अनुराग पांडे उर्फ कुमार अनुराग पुत्र उमेश कुमार निवासी ग्राम सरया पोस्ट डुमरी थाना बासखेड़ी बलिया उत्तर प्रदेश
2- विशु बेनीवाल पुत्र कृष्णपाल निवासी मंडावली मंगलौर हरिद्वार (उक्त अभ्यर्थी भी आयोजित परीक्षा का अभ्यर्थी था)
3- अवनीश उर्फ अश्वनी पुत्र विजेंद्र निवासी नारसन खुर्द मंगलौर

बरामदगी
1- विशु बेनीवाल पुत्र कृष्णपाल निवासी मंडावली मंगलौर हरिद्वार से ₹1 लाख
2- अवनीश उर्फ अश्वनी पुत्र विजेंद्र निवासी नारसन खुर्द मंगलौर से ₹2 लाख, शैक्षणिक दस्तावेज

Tags: breaking newslatest news

Related Posts

-
उत्तराखंड

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने धर्मपत्नी निर्मला जोशी के साथ की माँ भगवती की पूजा-अर्चना

-
देहरादून

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पर ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

Load More
Next Post

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को राधा स्वामी सत्संग व्यास रुद्रपुर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों एवं विद्यार्थियों द्वारा आयोजित हस्ताक्षर अभियान में प्रतिभाग किया।

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved