Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

हरेला पर्व से पूर्व आंचल ने दी बड़ी सौगात आंचल दुग्ध एंव दुग्ध उत्पाद विक्रय दरो में की भारी कमी

by Rajendra Joshi
June 24, 2023
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT
-

नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ द्वारा अपने आंचल उपभोक्ताओं के साथ ही देश विदेश से आ रहे पर्यटन को दृष्टिगत रखते हुए आंचल दुग्ध एंव दुग्ध उत्पाद दरो में कमी का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही दुग्ध मूल्य प्रोत्साहन योजना अंतर्गत नैनीताल जनपद को 8 करोड 35 लाख की धनराशि एकमुश्त आंवटित किये जाने पर हेतु मा0 मंत्री दुग्ध विकास सौरभ बहुगुणा व मा0 मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी जी का समस्त दुग्ध उत्पादको एंव प्रबन्ध कमेटी द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

उक्त जानकारी प्रदान करते हुए नैनीताल दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा द्वारा अवगत कराया गया कि प्रतिस्पर्धात्मक बाजार व उपभोक्ताओं के साथ साथ पर्यटन सीजन में अन्य प्रान्तो से आने वाले पर्यटक भी आंचल के स्वाद ले सके इस दृष्टि से हरेला पर्व से पूर्व दिनांक 25 जून से आंचल दुग्ध एंव उत्पादो की दरो में कमी का निर्णय संघ प्रबन्धन के सहयोग से लिया जा रहा है।

श्री बोरा ने अवगत कराया कि मा0 मंत्री दुग्ध विकास सौरभ बहुगुणा द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में वर्तमान प्रतिस्पर्धा बाजार में दुग्ध एंव दुग्ध उत्पादों में बढते रसायनिक उपयोग को ध्यान में रखते हुए जगह जगह स्वच्छ दुग्ध उत्पादन गोष्ठीयो के माध्यम से दुग्ध उपभोक्ताओ को जागरूक किया जा रहा है । ताकि दुग्ध उत्पादको को रसायनिक दूध की बेहतर जानकारियां प्राप्त हो सके । उन्होने कहा कि आंचल उपभोक्ताओं के ही विश्वास का परिणाम है कि संस्था द्वारा प्रतिदिन एक लाख लीटर से अधिक दुध की खपत की जा रही है।

-

उन्होने कहा कि विपणन नेटवर्क को मजबुत करने व कोल्ड चैन व्यवस्थित किये जाने के उद्देश्य से दुग्ध संघ द्वारा 3 रेफ्रीजिरेटेड व 3 इंसुलेटेड वाहनो व 220 आंचल दुग्ध विक्रताओं को विजीकुलर व 338 आंचल दुग्ध विक्रताओं डिप फ्रिज वितरित किये गये है । उन्होने बताया कि दुग्ध उत्पादको को दुग्ध समितियों के माध्यम से लाभान्वित किये जाने हेतु दुग्ध संघ द्वारा बेहतर प्रयास किये जा रहे है तथा वित्तीय वर्ष 2023-24 हेतु दुग्ध उत्पादको को 04 रू0 प्रतिलीटर दुग्ध मूल्य प्रोत्साहन राशि पूरे राज्य के लिए आंवटित 17 करोड की धनराशि के सापेक्ष नैनीताल जनपद को एक साथ 8 करोड 35 लाख की धनराशि आंवटित की गई है व दूधारू पशु पोषण योजना अन्तर्गत 1 करोड 45 लाख की धनराशि आवंटित किये जाने पर मा0 दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा व मा0 मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी जी का समस्त दुग्ध उत्पादको एंव प्रबन्ध कमेटी द्वारा आभार प्रकट किया ।

इस दौरान प्रबन्ध कमेटी सदस्य भगत सिह कुमटिया, प्रभारी प्रशासन डा0 कुमार अजीत, प्रभारी वित्त उमेश पढालनी, प्रभारी विपणन संजय भाकुनी, प्रभारी एम.आई.एस. पी.एस. खत्री आदि मौजुद थे ।

जिनकी दरों में कमी की गई है


1 दूध में ₹2 प्रति लीटर
2 घी में ₹40 प्रति लीटर
3 मक्खन में ₹50 प्रति किलोग्राम
4 दही ₹17. 50 पैसा प्रति किलोग्राम

Tags: Anchal productsbreaking newsCabinet minister saurabh bahugunacm dhamilatest newsUttarakhand anchal productsमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Related Posts

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

-
देहरादून

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

Load More
Next Post
-

आगामी 03 जुलाई को होगा सैन्य धाम में अमर जवान ज्योति के निर्माण कार्य प्रारंभ, राज्यपाल, मुख्यमंत्री और वीर नारिया कार्यक्रम में होगें शामिल।

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved