Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

Uttarakhand में 59 लाख लोगों के बने आयुष्मान कार्डः डॉ. धन सिंह रावत

by Rajendra Joshi
March 12, 2025
in देहरादून
0
Cabinet Minister Dr. Dhan Singh Rawat

File Photo : Cabinet Minister Dr. Dhan Singh Rawat

ADVERTISEMENT
  • 14 लाख से अधिक लोग उठा चुके योजना का लाभ
  • कहा, योजना पर अबतक खर्च हो चुकी 2688 करोड़ की धनराशि

देहरादून, 12 मार्च 2025 | सूबे में अबतक 59.34 लाख लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाये जा चुके हैं। इस योजना का अब तक 14 लाख से अधिक लोग लाभ उठा चुके हैं, जिस पर सरकार ने 2688 करोड़ का बजट खर्च कर दिया है। आयुष्मान योजना से प्रदेश के लोग वंचित न हो, इसके लिये सरकार ने शत-प्रतिशत लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य रखा है।

चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रातव ने बताया कि राज्य सरकार प्रदेश की चिकित्सा सेवाओं को लगातार मजबूत करने में जुटी है। सूबे के आम आदमी को स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ सुलभ हो इसके लिये हर स्तर पर काम किया जा रहा है। डॉ. रावत ने बताया कि राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के तहत संचालित आयुष्मान योजना का लाभ प्रदेश के लोग बखूबी उठा रहे हैं। उन्होंने बताया कि योजना के तहत प्रदेश में 5934076 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाये जा चुके हैं। जिसमें अल्मोड़ा जनपद में 298246 लोगों के कार्ड बना दिये गये हैं। इसी प्रकार बागेश्वर 130670, चमोली 226919, चम्पावत 144851, देहरादून 1187068, हरिद्वार 1001706, नैनीताल 575810, पौड़ी 421711, पिथौरागढ़ 2,55,837, रूद्रप्रयाग 136012, टिहरी 353749, ऊधमसिंह नगर 1003902 तथा उत्तरकाशी में 1,97,595 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाये जा चुके हैं।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रावत ने बताया कि आयुष्मान योजना कि तहत अबतक प्रदेश में 1409251 लोगों ने निःशुल्क अपना उपचार कराया है। जिसमें अल्मोड़ा में 41699, बागेश्वर 19666, चमोली 52476, चम्पावत 26294, देहरादून 356880, हरिद्वार 253295, नैनीताल 124600, पौड़ी 113122, पिथौरागढ़ 46588, रूद्रप्रयाग 31794, टिहरी 78504, ऊधमसिंह नगर 218261 और उत्तरकाशी में 46072 लोग शामिल हैं। राज्य सरकार ने आयुष्मान योजना के तहत किये गये उपचार पर अबतक 2688.09 करोड़ रूपये का बजट खर्च कर दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शत-प्रतिशत लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिये लगातार अभियान चलाये जा रहे हैं। जिसकी मॉनिटिरिंग स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार की जा रही है। योजना के तहत सभी जनपदों की चिकित्सा इकाईयों में लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाये जा रहे हैं, इसके साथ ही आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर आम लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है। डॉ. रावत ने बताया कि प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में आयुष्मान कार्ड से वंचित रह गये लोगों के कार्ड बनाने के लिये शीघ्र ही विशेष अभियान चलाया जायेगा।

Tags: breaking newscabinet minister dhan singh rawatlatest news

Related Posts

-
देहरादून

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पर ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

Load More
Next Post
-

सीडीओ अभिनव शाह ने ली पीएम विश्वकर्मा की समीक्षा बैठक।

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved