Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

घोड़ा-खच्चर संचालन का तारतम्य बिगाड़ने की कोशिश

by Rajendra Joshi
June 2, 2024
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT
  • सामाग्री ढोने के लिए पंजीकृत घोड़े- खच्चरों को बरगला रहे व्यापारी
  • घोड़ा- खच्चर संचालक भी ज्यादा धन कमाने लालच में माल की जगह श्रद्धालुओं को पहुंचा रहे धाम

केदारनाथ धाम यात्रा का तारतम्य बिगाड़ने के लिए कुछ लोग लगातार साजिश रच रहे हैं। अधिक धन कमाने के लालच और व्यापरियों के बरगलाने पर माल ढोने के लिए पंजीकृत घोड़ा- खच्चर संचालक श्रद्धालुओं को ढो रहे हैं। इससे केदारपुरी में निर्माण एवं अन्य अनिवार्य सामाग्री पहुंचाने में समस्या हो रही है। वहीं सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल कर जिला प्रशासन के खिलाफ लगातार नकारात्मकता फैलाने की कोशिश की भी जा रही है।

-



उप जिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल शुक्ला ने बताया कि यात्रियों को श्री केदारनाथ धाम पहुंचाने के अलावा खान- पान, निर्माण एवं एवं अन्य सामग्री ढोने के लिए करीब 820 घोड़े- खच्चर पंजीकृत किए गए हैं। इसमें से मात्र 300 घोड़े- खच्चर ही निर्माण सामाग्री जैसे सीमेंट, लोहा आदि केदारनाथ तक ले जा रहे हैं जबकि अन्य 520 घोड़े- खच्चर राशन, पूजा सामाग्री सहित अन्य सामाग्री ले जा रहे हैं। लेकिन कुछ अधिक धन कमाने के लालच और व्यापरियों के बरगलाने पर माल ढोने के लिए पंजीकृत कई घोड़ा- खच्चर संचालक श्रद्धालुओं को ढो रहे हैं। जबकि 140 से 150 घोड़ा- खच्चर ही माल एवं निर्माण सामाग्री ढो रहे हैं। इसके अलावा केदारपुरी में निर्माण कार्यों में जुटी कंपनियों में पंजीकृत घोड़े- खच्चर संचालकों को भी ज्यादा धन का लालच देकर एवं बरगला कर स्थानीय व्यापारी अपना निजी समान ढोने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उप जिलाधिकारी ने सभी घोड़ा- खच्चर संचालकों से अपील करते हुए कहा कि श्री केदारनाथ धाम के लिए समय पर सभी अनिवार्य सामाग्री पहुंचना भी बराबर जरूरी है। इसलिए सभी घोड़ा- खच्चर संचालकों से अपील है कि पंजीकरण के अनुसार ही कार्य करें। माल ढोने के लिए पंजीकृत संचालक केवल माल ढोने का कार्य करें न कि यात्री पहुंचाने का।

Tags: केदारनाथ धाम यात्रामुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Related Posts

-
देहरादून

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पर ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

Load More
Next Post
-

मुख्यमंत्री ने किया हरिद्वार स्थित यात्रा कार्यालय का निरीक्षण।

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved