Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

अन्तोदय और पीएचएच कार्ड धारकों को चीनी व नमक पर दी जाएगी 50 प्रतिशत की सब्सिडी

by Rajendra Joshi
April 11, 2023
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT

प्रत्येक जिले में मुफ्त रिफिल सिलेंडर नही कराने वाले परिवारों का किया जाए परीक्षण-रेखा आर्या

देहरादून: आज प्रदेश की खाद्य,नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले की मंत्री रेखा आर्या ने विधानसभा, देहरादून स्थित कार्यालय कक्ष में खाद्य विभाग के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण विषयों के संबंध में बैठक की। बैठक में अन्तोदय और पीएचएच कार्ड धारकों को प्रतिमाह प्रति कार्ड 50 प्रतिशत सब्सिडी के साथ 2 किलो चीनी और 1 किलो नमक दिए जाने, राशन डीलरों को प्रतिकार्ड एक प्रतिशत का लाभांश दिए जाने व मुफ्त तीन रिफिल सिलेंडर विषय पर चर्चा हुई।खाद्य मंत्री ने कहा कि पूर्व के बजट में हम लोगों ने कुछ चीजों का प्रावधान किया था जिसमें नमक व चीनी शामिल थी तो आखिरकार उसको लेकर विभाग ने क्या तैयारी करी है और प्रस्ताव कहां तक पहुंचा है इस बारे में समीक्षा बैठक की गई है।

-

खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि विभाग को नमक और चीनी का प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए गए हैं जिसे की जल्द ही कैबिनेट बैठक में लाया जाएगा।इसके तहत अन्तोदय और पीएचएच राशनकार्ड धारकों को प्रतिमाह 2 किलो चीनी और एक किलो नमक 50 प्रतिशत सब्सिडी पर दी जाएगी।

साथ ही साथ आज की बैठक में प्रतिकार्ड प्रति राशन डीलर को प्रति किलो ₹1 का लाभांश दिए जाने का प्रस्ताव बनाने निर्देश दिए गए हैं जिसे भी जल्द कैबिनेट बैठक में लाया जाएगा।खाद्य मंत्री ने कहा कि आने वाले समय में हमारे राज्य के गरीब तबके के लोग निश्चित रूप से 50% की सब्सिडी का लाभ प्राप्त करेंगे जिससे उन्हें बड़ी राहत मिलेगी।

-

वही साल में अन्तोदय परिवारों को दिए जाने वाले मुफ्त तीन गैस रिफिल सिलेंडर पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि इसकी प्रगति जारी है। प्रचार- प्रसार से गैस रिफिल का क्रम बढ़ रहा है। वर्तमान में अन्तोदय के 1 लाख 76 हजार परिवार इससे जुड़े हुए हैं जिसमें से 1लाख 36 हजार परिवार गैस रिफिल करा रहे हैं।साथ ही उन्होंने कहा कि विभाग को इस बात का परीक्षण कराने के निर्देश दिए गए हैं कि प्रति जनपद ऐसे कितने परिवार हैं जो लोग गैस रिफिल नही करा रहे हैं और किन कारणों से गैस की रिफलिंग नही करा रहे हैं।

इस अवसर पर सचिव खाद्य बृजेश कुमार संत,उपायुक्त पीएस पांगती सहित विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Tags: Cabinet minister rekha aryaRekha arya latest newsuttarakhand latest newsउपायुक्त पीएस पांगतीसचिव खाद्य बृजेश कुमार संत

Related Posts

-
देहरादून

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पर ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

Load More
Next Post
-

मुख्यमंत्री धामी ने शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved