Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

उत्तराखंड में फिर से पंच कमल खिला है, पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता का आभार : अनिता ममगाईं

by Rajendra Joshi
June 4, 2024
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT

ऋषिकेश: त्रिवेन्द्र रावत और कंगना रनौत की जीत के बाद भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, नि. महापौर अनिता ममगाईं की अगुवाई में रवाना हुए हरिद्वार

नि.महापौर ऋषिकेश अनिता ममगाईं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद हरिद्वार लोकसभा सीट से त्रिवेन्द्र सिंह रावत को दी बधाई, जनता का जताया आभार

अनिता ममगाईं ने हिमाचल के मंडी से जीती कंगना रनौत की जीत पर भी उनको बधाई व शुभकामनाएं दी है हिमाचल के मंडी में भी प्रचार प्रसार के लिए गयी थी अनिता ममगाईं, पार्टी ने दिया था अहम दायित्व

हरिद्वार लोक सभा सीट पर चुनाव में भाजपा की तरफ ऋषिकेश विधानसभा की सह प्रभारी थी अनिता ममगाईं, दोनों जगह के दायित्व को बखूबी निभाया

पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं ने अनीता ममगाईं को मिष्ठान खिला कर और गुलाल लगाकर दी बधाई

ऋषिकेश भी हरिद्वार लोकसभा सीट के अन्दर आता है

ऋषिकेश : लोकसभा चुनाव के परिणाम जैसे जैसे आने लगे भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ता जुटने लगे नि. महापौर अनिता ममगाईं के घर पर इस दौरान ढोल नगाड़ों के साथ पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनको गुलाल लगाकर और मिष्ठान खिला कर पार्टी की जीत पर बधाई दी है. देवभूमि उत्तराखंड में फिर से पंच कमल खिले हैं। हरिद्वार लोकसभा सीट से त्रिवेन्द्र सिंह रावत की जीत पर उन्होंने पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं और हरिद्वार लोकसभा सीट के मतदाताओं को तहे दिल से आभार जताया है। उन्होंने कहा “मुझे यहाँ विधानसभा सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी गयी थी। मुझे पूर्व विश्वास था हम यहाँ से अच्छे मतों से जीतेंगे। त्रिवेन्द्र सिंह रावत जी को संसद में भेजेंगे। पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं ने दिन रात मेहनत की उनकी बदौलत आज हम जीते हैं। जनता ने हमारे विश्वास पर अपनी मुहर लगाई है। पार्टी कार्यकर्ता सुबह से ही उनके आवास पर एकत्रित होने शुरू हो गए थे। जैसे जैसे रुझान/परिणाम लगे कार्यकर्ताओं का जोश दुगना होता गया। शाम होते होते अनीता ममगाईं के नेतृत्व में निष्ठावान और समर्पित कार्यकर्त्ता हरिद्वार के लिए रवाना हो गए ढोल नगाड़ों के साथ”।

कंगना रनौत को बधाई व् शुभकामनायें –
इस दौरान अनिता ममगाईं ने कहा उन्हें हिमाचल की मंडी लोकसभा सीट के लिए भेजा गया था। पार्टी ने प्रचार प्रसार के लिए जिसका में अपने पार्टी और शीर्ष नेताओं का तहे दिल से धन्यवाद करती हूँ। हमारी पार्टी ने मातृशक्ति को टिकट दे कर माताओं बहनों का सम्मान किया। हिमाचल में चार सीटों में से एक सीट महिला को देकर.. मंडी में कंगना रनौत को टिकट दे कर मंडी के भाजपा कार्यकर्ताओं और आम जन का तहे दिल से धन्यवाद मुझे मंडी लोकसभा सीट के रामपुर विधानसभा सीट में पार्टी के लिए काम करने का अवसर मिला वहां की जनता ने मन बना लिया था कंगना रनौत को ही जिताना है और वे जीती.

पंच कमल खिले हैं, विकास के और कार्य होंगे और तेजी से होंगे देवभूमि उत्तराखंड में-अनीता ममगाईं
यहाँ उत्तराखंड में पांच सीटों में से एक सीट महिला (टिहरी सीट पर) को देकर मातृशक्ति का सम्मान किया है। कंगना रनौत की जीत पर मैं उनको बधाई और शुभकामनायें देती हूँ । देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। उत्तराखंड की जनता ने पाँचों सीट उनकी झोली में डालकर उन्हें तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए अपनी मुहर लगाईं है। बाकि राज्य के अन्य जीते प्रत्याशियों को भी मेरी तरफ से बधाई और शुभकामनायें। जिनमें गढ़वाल सीट से अनिल बलूनी, नैनीताल से अजय भट्ट, अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ सीट से अजय टम्टा, टिहरी से माला राज्य लक्ष्मी हैं और हमारी सीट (हरिद्वार) से त्रिवेन्द्र सिंह रावत हैं। देश में फिर से NDA की सरकार बनने जा रही है। आम जन खुश है। विकास के कार्य और तेजी से होंगे। प्रधानमंत्री के दिल में उत्तराखंड बसता है। वे यहाँ ख़ुशी-ख़ुशी आते हैं। बाबा केदार और मां गंगा का आशीर्वाद ले कर जाते हैं। पंकज शर्मा, विजय बडोनी, राजकुमारी जुगलान, संदीप शास्त्री, कमलेश जैन, विजय लक्ष्मी भट्ट, ज्योति सहगल, गौरव सहगल, कमला गुंसोला, रोमा सहगल, रेखा सजवान, जॉनी लांबा, जितेंद्र प्रसाद, अनूप पुरोहित , रमेश अरोड़ा आदि लोग मौजूद रहे।

Tags: Anita Mamgainbreaking newslatest newsUttrakhand news

Related Posts

-
देहरादून

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पर ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

Load More
Next Post
-

सभी जिलों में 15 जून से पूर्व स्थापित कर ली जायेंगी 113 बाढ चौकियां: महाराज

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved