Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

पुलिस की मुठभेड़ के बाद फरार आकाशदीप गिरफ्तार किच्छा

by Rajendra Joshi
November 8, 2022
in उत्तराखंड
0
ADVERTISEMENT

पुलभट्टा पुलिस ने मुठभेड़ के फरार हुए बदमाश आकाशदीप को बैगुलडाम जीरो बंदे के पास गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आकाशदीप के पास से 315 बोर का अवैध तंमचा व चार जिंदा कारतूस बरामद किया। बीते गुरूवार रात्रि नैनीताल व ऊधमसिंह नगर पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाते हुए ग्राम बरा में आकाशदीप के ढाबे के पीछे खेत में बदमाशों को घेर लिया था। बदमाशो पर कुमाऊं ज्वैलर्स हल्द्वानी के स्वामी राजीव वर्मा पर फायरिंग का आरोप था। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश गुरदीप सिंह के पैर में पुलिस की गोली लगी। पुलिस ने गुरदीप और उसके साथी देवेन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया।


-


जबकि मनोज अधिकारी, रमन कपूर और आकाशदीप भागने में कामयाब हो गये। पुलभट्टा पुलिस सभी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलभट्टा थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट की अगुवाई में पुलिस की टीमों का गठन किया गया था। सोमवार रात्रि पुलभट्टा पुलिस टीम को सूचना मिली कि वांछित बदमाश आकाशदीप ग्राम सहदौरा आने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस बैगुल डाम के जीरो बंदे के निकट पहुंच गई। इस दौरान उन्हें बैगुल डाम की ओर से बाइक पर सवार एक व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस ने बाइक सवार को गिरफ्तार कर लिया। बाइक सवार ने अपना नाम आकाश दीप सिह पुत्र मलकीत सिह निवासी पंजाबी कालोनी ग्राम बरा थाना पुलभट्टा उधमसिहनगर बताया। तलाशी के दौरान पुलिस ने आकाशदीप के पास से 315 बोर का अवैध तमंचा व चार जिंदा कारतूस बरामद किए। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया है।


 

Tags: uttrakhand police

Related Posts

-
उत्तराखंड

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने धर्मपत्नी निर्मला जोशी के साथ की माँ भगवती की पूजा-अर्चना

-
देहरादून

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पर ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

Load More
Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर शहीद स्थल कचहरी में उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved