Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ रिव्यू बैठक करते कृषि मंत्री जोशी।

by Rajendra Joshi
September 2, 2024
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT

देहरादून, 02 सितंबर। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज कैंप कार्यालय में कृषि एवं उद्यान विभाग की समीक्षा बैठक की। विभागीय मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों से कृषि एवं उद्यान विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को योजना के क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मंत्री गणेश जोशी ने गेम चेंजर योजनाएं तथा गेम चेंजर क्रॉप को प्राथमिकता से कार्य करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने चाय बागानों को होर्टी टूरिज्म के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने फलोत्पादन के उत्पादन के बढ़ाने पर जोर देने कहा। मंत्री ने अधिकारियों को फलों की सिंचाई हेतु बोरवेल निर्माण के लिए अध्यन करने के भी निर्देश दिए।

-

उन्होंने अधिकारियों को एरोमा, जैविक तथा प्राकृतिक खेती के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने के साथ ही किसानों को प्रशिक्षण की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। किसानों को नई तकनीकी से रूबरू कराने हेतु प्रशिक्षण प्रदान किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि उत्पादों की पैकेजिंग तथा ब्रांडिंग का ध्यान दिया जाए। उन्होंने अधिकारियों को किसानों की आय दोगुनी करने के उद्देश्य हेतु नवाचार तथा अभिनव प्रयोग के प्रयास किए जाए। इस दौरान उन्होंने मंगलवार 03 सितंबर को सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली कृषि एवं उद्यान विभाग की समीक्षा की रिव्यू बैठक के संबंध में विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।


इस अवसर पर अपर सचिव कृषि आनंद स्वरूप, कृषि महानिदेशक रणवीर सिंह चौहान, निदेशक कृषि केसी पाठक, डॉ.निपेंद्र चौहान, संयुक्त निदेशक उद्यान रतन कुमार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Posts

-
देहरादून

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पर ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

Load More
Next Post
-

सीएम के निर्देश पर शराब के ठेकों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved