Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

फ्रांस में जैविक कृषि के क्षेत्र में काम कर रही कम्पनियों से बैठक करते कृषि मंत्री गणेश जोशी।

by Rajendra Joshi
July 30, 2022
in उत्तराखंड
0
ADVERTISEMENT
-
Posted :- 30 July 07:48 pm

फ्रांस 30 जुलाई, सुबे के कृषि मंत्री गणेश जोशी एवं विधायकों के फ्रांस दौरे के दौरान दल में जैविक कृषि के विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रही कंपनियों के साथ बैठक की। कंपनियों के निर्देशकों ने विस्तार से जैविक कृषि एवं मौन पालन के रखरखाव एवं आलू के पोस्ट प्रोडक्शन के संबंध में अपने रिसर्च एवं उत्पादों को साझा किया।

कार्यक्रम में यूपीएल फ़्रान्स के महानिदेशक मनीष ओबेरोय ने कृषि क्षेत्र में फ्रांस की नई तकनीक पर प्रकाश डाला। उन्होंने गोमर कम्पनी द्वारा पिछले 50 वर्षो में किये गये बायोस्टीमुलेट पर हुई रिसर्च पर प्रकाश डाला और प्रस्तुति दी। मौन पालन के क्षेत्र में वेट फ़ार्मा कंपनी के निदेशक ने विस्तार से मौन पालन से जैविक समाधान पर विस्तृत चर्चा एवं प्रस्तुतिकरण किया। नियोफांग तकनीक में आलू की फसल में पोस्ट हार्वेस्टिंग में रख रखाव हेतु जैविक समाधान विकसित किये है, विषय पर वार्ता हुई। उत्तराखण्ड की ओर से बीज प्रमाणीकरण एजेन्सी के निदेशक केसी पाठक एवं जैविक बोर्ड की ओर से विनय कुमार से प्रस्तुतीकरण दिया।

प्रस्तुतिकरण के बाद सामान्य चर्चा के दौरान कृषि एंव कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने फ्रांस की तीनों कम्पनियों के निदेशकों एवं प्रतिनिधियों को उत्तराखंड आने का आमंत्रण दिया एवं पहाड़ी टोपी पहनाकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर गोईमर के निदेशक आर्नोड, विटो फार्मा के निदेशक लुडविक, यूपीएल के महानिदेशक मनीष ओबराय, यूपीएल के मुख्य कोषाधिकारी डेनियल रोबोस, रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा, यमकेश्वर विधायक रेनू बिष्ट, कपकोट विधायक सुरेश गड़िया, भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा, अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी, धारचूला विधायक हरीश सिंह धामी सहित बीज प्रमाणीकरण एजेन्सी के निदेशक केसी पाठक, जैविक बोर्ड के प्रबंध निदेशक विनय कुमार, उप निदेशक डा0 नयाल आदि उपस्थित रहे।

Tags: Agriculture Minister Ganesh Joshicabinet minister ganesh joshiअल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारीउप निदेशक डा0 नयालकपकोट विधायक सुरेश गड़ियाकृषि मंत्री गणेश जोशीकैबिनेट मंत्री गणेश जोशीगोईमर के निदेशक आर्नोडजैविक बोर्ड के प्रबंध निदेशक विनय कुमारधारचूला विधायक हरीश सिंह धामी सहित बीज प्रमाणीकरण एजेन्सी के निदेशक केसी पाठकभीमताल विधायक राम सिंह कैड़ायमकेश्वर विधायक रेनू बिष्टयूपीएल के महानिदेशक मनीष ओबराययूपीएल के मुख्य कोषाधिकारी डेनियल रोबोसरुड़की विधायक प्रदीप बत्राविटो फार्मा के निदेशक लुडविकसैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी

Related Posts

-
उत्तराखंड

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने धर्मपत्नी निर्मला जोशी के साथ की माँ भगवती की पूजा-अर्चना

-
देहरादून

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पर ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

Load More
Next Post

भर्ती घोटाले में एक और दबोचा, सीजेएम कोर्ट के कनिष्ठ सहायक को किया गिरफ्तार-

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved