Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रचार वाहनों को राज्य के सभी जनपदों के लिए हरी झंडी दिखा कर रवाना करते कृषि मंत्री गणेश जोशी।

by Rajendra Joshi
July 2, 2022
in उत्तराखंड
0
-
ADVERTISEMENT

Agriculture Minister Ganesh Joshi flagging off the promotional vehicles of Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana to all the districts of the state.

मुझ पर राज्य के किसानों और जवानों दोनों के हितों के संरक्षण की जिम्मेदारी : गणेश जोशी

देहरादून, 02 जुलाई, कृषि, उद्यान, ग्राम्य विकास तथा सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रचार रथों को हरी झण्डी दिखा कर राज्य के सभी जनपदों को रवाना किया। 1 – 7 जुलाई तक प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तीसरे सप्ताह को विशेष प्रचार सप्ताह के तौर पर मनाया जा रहा है।
इस अवसर पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में हमारी सरकार किसानों की आय को दोगुना करने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य के किसानां की फसलों को कीट बीमारियों, सूखा, अतिबृष्टि इत्यादि प्राकृतिक आपदाओं से फसल जोखिम को कम करने के लिए उनकी फसलों को बीमा कवर की सुविधा दी जा रही है।

-
लाल बहादुर शास्त्री जी ने कहा था जय जवान जय किसान। मेरी जिम्मेदारी है कि मैं जवानों और किसानों दोनों के हितों को संरक्षित करुं। हमारी सरकार किसानों के उत्पादन तथा उनकी आय को बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है। राज्य में दो बीमा एजेंसियां एसबीआई जनरल इंश्योरेंस (एसबीआई जीआई) और एग्रीकल्चर इंश्योरेशन कम्पनी ऑॅफ इंडिया (एआईसी) काम कर रही है। 2016 से अब तक राज्य के 12 लाख 46 हजार किसानों को बीमित किया जा चुका है। जिसमें से 4 लाख 93 हजार किसानों को 410.01 करोड़ की बीमा लाभ दिया जा चुका है।

-
कृषि निदेशक गौरीशंकर ने बताया कि मौसम खरीफ 2016 से कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रदेश के समस्त जनपदों में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना चलायी जा रही है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना कृषि विभाग द्वारा संचालित की जा रही है। पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना उद्यान विभाग द्वारा संचालित की जा रही है।

बॉक्स
कृषि मंत्री की अपील –
आज सभी जनपदों के लिए विशेष प्रचार – प्रसार वाहन यहां से रवाना किए जा रहे हैं। मैं राज्य के किसानों से अपील करता हूं कि आगामी 15 जुलाई तक अपनी किसी भी नजदीकी बैंक, सीएससी के माध्यम से या प्रधानमंत्री फसल बीमा पोर्टल से ऑनलाईन आवेदन कर फसल बीमा योजना का लाभ लें।

इन फसलों को दिया जा रहा है बीमा कवर
योजना में 17 फसलें शामिल की गई हैं। जिसमें से कृषि विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत चार फसलों धान, मण्डुवा, गेहूं एवं मसूर को सम्मिलित किया गया है। पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के अन्तर्गत खरीफ में आलू, अदरक, टमाटर, मिर्च, फ्रैंचबीन तथा रबी में सेव, आड़ू, माल्टा, संतरा, मौसमी, आम, लीची, आलू, टमाटर एवं मटर को सम्मिलित किया गया है।

इस कार्यक्रम में निदेशक कृषि गैरीशंकर, संयुक्त कृषि निदेशक डॉ अजय कुमार शर्मा, सहायक निदेशक कृषि आरपी सेमवाल मुख्य उद्यान अधिकारी मीनाक्षी जोशी, रवि पांडेय क्षेत्रीय प्रबंधक एआईसी, मनीष गोयल एसबीआई जनलरल इंश्योरेंस के क्षेत्रीय प्रबंधक राजीव धीमान, शशीकांत भोसूरे, सुरेश लाल, भाजपा मण्डल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, पार्षद संजय नौटियाल भी उपस्थित रहे।

Tags: Agriculture Minister Ganesh Joshicabinet minister ganesh joshidaughter ganesh joshi department ganesh joshi contact number ganesh joshi uttarakhand ganesh joshi haryana ganesh joshi hindiganesh joshi latest newsकृषि मंत्री गणेश जोशीकैबिनेट मंत्री गणेश जोशीसैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी

Related Posts

-
उत्तराखंड

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने धर्मपत्नी निर्मला जोशी के साथ की माँ भगवती की पूजा-अर्चना

-
देहरादून

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पर ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

Load More
Next Post
-

बंगलुरु में कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत से शिष्टाचार भेंट करते काबीना मंत्री गणेश जोशी।

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved