Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

मानसून के बाद बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या में हो रही आशातीत वृद्धिः अजेंद्र अजय

by Rajendra Joshi
September 7, 2024
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT

श्री बदरीनाथ/ केदारनाथ धाम। श्री बदरीनाथ तथा केदारनाथ धाम यात्रा में मानसून के बाद आशातीत वृद्धि हो रही है जिससे श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति उत्साहित है।
श्री बदरीनाथ -केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया है कि श्री बदरीनाथ धाम तथा श्री केदारनाथ धाम में बरसात के बाद अब तीर्थयात्रियों की संख्या में पर्याप्त वृद्धि हो रही है प्रत्येक दिन पांच हजार से अधिक श्रद्धालु दोनों धामों में दर्शन हेतु पहुंच रहे है।श्री बदरीनाथ धाम तथा श्री केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग दुरस्त है कुछ एक जगहों पर भूस्खलन की घटनाएं हो रही है लेकिन सड़क मार्ग सुचारू है यात्रा निरंतर चल रही है। आज धामों में रूक- रूक कर बारिश हो रही है लेकिन मौसम सामान्यतया यात्रा के अनुकूल है।

कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व से जहां चारधाम यात्रा पुनः तेजी से शुरू हुई है वही इस बार केदारनाथ अतिवृष्टि आपदा के दौरान मुख्यमंत्री स्वयं केदारनाथ क्षेत्र में रह कर रैस्क्यू कार्यों हेतु दिशानिर्देश देते रहे फलस्वरूप पुनरू तीर्थयात्री सुरक्षा की भावना एवं विश्वास के साथ धामों की यात्रा पर आ रहे है वहीं मंदिर समिति तीर्थयात्रियों को सरल- सुगम दर्शन व्यवस्था हेतु प्रतिबद्ध है।

-

बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल के अनुसार अभी तक साढ़े बीस लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने श्री बदरीनाथ धाम तथा श्री केदारनाथ धाम के दर्शन किये है। इस यात्रा वर्ष अभी तक 942077 से अधिक श्रद्धालु श्री बदरीनाथ धाम के दर्शन कर चुके है 1108471श्रद्धालु श्री केदारनाथ धाम के दर्शन कर चुके है सहवर्ती मंदिरों द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर तथा तृतीय केदार श्री तुंगनाथ में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शनों को आ रहे है श्री तुंगनाथ में चौरानब्बे हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन को पहुंच गये है।अभी तक 2052897 श्रद्धालुओं ने बदरीनाथ-केदारनाथ धाम के दर्शन कर लिए है।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने जानकारी दी कि मंदिर समिति द्वारा श्री बदरीनाथ धाम सहित श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग में अतिवृष्टि के दौरान मंदिर ने तीर्थयात्रियों को यात्रा मार्गदर्शन उपलब्ध कराया। भंडारे आयोजित किये तो विश्राम गृहों में तीर्थयात्रियों को निशुल्क आवास व्यवस्था की गयी।
श्री बदरीनाथ तथा केदारनाथ में तीर्थयात्रियों को बरसात से बचाव के लिए दर्शन पंक्ति में रैन शैल्टर बनाये गये है तथा सर्दियों के बचाव हेतु अलाव हेतु व्यवस्था की गयी है।,मंदिर समिति द्वारा तीर्थयात्रियों की किसी भी तरह की सहायता लिए सभी संबंधित विभागों पुलिस प्रशासन तीर्थ पुरोहितों तथा यात्रा से जुड़ी ऐजेंसियों से समन्वय स्थापित किया गया है। आगामी श्राद्ध पक्ष तथा नवरात्रि के दौरान भी धामों में तीर्थयात्रियों की संख्या अधिक बढ़ने की भी उम्मीद है।

Tags: bktcbreaking news

Related Posts

-
देहरादून

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पर ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

Load More
Next Post
मद्महेश्वर धाम

बड़ी खबर- मद्महेश्वर धाम को किया जाएगा विकसित, डीपीआर तैयार करने को निर्देश जारी।

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved