Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

पंतनगर विश्वविद्यालय में 20 से होगा तीन दिवसीय पैक्स नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम

by Rajendra Joshi
September 18, 2026
in देहरादून
0
GB Pant University, Pantnagar
ADVERTISEMENT

पंतनगर, 18 सितंबर 2026। सहकारिता क्षेत्र को सशक्त, सक्षम और आधुनिक नेतृत्व प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में ‘श्रद्धेय लक्ष्मण राव ईनामदार तीन-दिवसीय पैक्स नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम’ का आयोजन 20 से 22 सितंबर 2026 तक गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर में किया जाएगा। सहकार भारती उत्तराखंड, गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय तथा सहकारिता विभाग, उत्तराखंड शासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश के पैक्स नेतृत्व को नीति, प्रबंधन, वित्त एवं नवीन व्यवसायिक अवसरों से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।
कार्यक्रम का उद्घाटन 21 सितंबर 2026 को माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर माननीय सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत तथा विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. शिवेंद्र कुमार कश्यप सहित सहकार भारती के राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। उद्घाटन सत्र में उत्तराखंड सहकारी नीति-2026 का लोकार्पण, पंतनगर विश्वविद्यालय में सहकारिता पर डिप्लोमा पाठ्यक्रम का शुभारंभ तथा ‘देवभूमि सारथी’ राज्य सहकारी संघ लिमिटेड का उद्घाटन प्रमुख आकर्षण होंगे।


तीन-दिवसीय प्रशिक्षण में सहकारी संस्थाओं के नेतृत्व, त्रिस्तरीय व्यवस्था, समिति गठन एवं निर्वाचन, वित्तीय प्रबंधन, लेखा परीक्षण, जिला सहकारी बैंकों एवं नाबार्ड की भूमिका सहित विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा। 22 सितंबर 2026 को माननीय कृषि मंत्री गणेश जोशी की उपस्थिति में कार्यक्रम का समापन होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य ‘सहकार से समृद्धि’ के लक्ष्य को मजबूत आधार प्रदान करना है।

Tags: GB Pant University

Related Posts

-
देहरादून

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पर ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

Load More
Next Post
-

03 कुमाऊँ रेजीमेन्ट के रेजिंग-डे समारोह में सम्मिलित हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved