Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

उत्तराखंड के खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, खिलाड़ियों को अब सीधे मिलेगी नौकरी, कार्मिक विभाग से मिली मंजूरी

by Rajendra Joshi
March 20, 2023
in देहरादून
0
FILE PHOTO
ADVERTISEMENT
-

उत्तराखंड के राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न नियुक्ति के लिए कार्मिक विभाग की मंजूरी मिल गई है। बता दे कि अब इससे उनकी सरकारी नौकरी का रास्ता जल्द साफ हो सकता है।

इसी के साथ खेल विभाग के संयुक्त निदेशक अजय कुमार अग्रवाल के मुताबिक, 2,000 ग्रेड पे से लेकर 5,400 ग्रेड पे तक की नौकरी का प्रस्ताव है।

हालांकि कार्मिकी की मंजूरी के बाद इसे वित्त विभाग को भेजा गया है। जल्द इसका जीओ जारी हो जाएगा। प्रदेश के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर न सिर्फ प्रदेश का, बल्कि देश का नाम रोशन किया है।

बता दे कि राज्य के इन खिलाड़ियों के लिए पहले सरकारी नौकरी में चार प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण की व्यवस्था थी, लेकिन वर्ष 2013 में उच्च न्यायालय नैनीताल ने इस व्यवस्था को खत्म कर दिया था।

इसके बाद से कई खिलाड़ी नौकरी के लिए अन्य राज्यों से खेलने लगे, लेकिन अब उत्तराखंड के खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरी की व्यवस्था के लिए आउट ऑफ टर्न नियुक्ति का रास्ता खुलने जा रहा है।

Tags: breaking newsJOB ALERTjob latest newsJOB NEWSlatest news

Related Posts

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

-
देहरादून

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

Load More
Next Post
-

‘‘जखोली और घनशाली के सैनिक विश्राम गृहों की साज-सज्जा के लिए सैनिक कल्याण मंत्री ने दी स्वीकृति‘‘

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved