Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

देहरादून : कैनाल रोड पर नहीं खुलेगी शराब की दुकान, स्थानीय लोगों ने जताया आभार

by Rajendra Joshi
April 30, 2026
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT

देहरादून 29.04.2026। राजधानी के पॉश इलाके कैनाल रोड, जो राष्ट्रपति निकेतन के पिछले द्वार के समीप स्थित है, वहां प्रस्तावित वाइन शॉप अब नहीं खुलेगी। जिला प्रशासन के इस निर्णय के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है और स्थानीय निवासियों ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के प्रति आभार व्यक्त किया है।

बुधवार को स्थानीय लोगों द्वारा धरना-प्रदर्शन और कड़े विरोध के बाद उपजिलाधिकारी (न्यायिक), आबकारी विभाग के अधिकारियों तथा जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने क्षेत्रवासियों को अवगत कराया कि कैनाल रोड पर वाइन शॉप नहीं खोली जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि आसपास राष्ट्रपति निकेतन, विद्यालयों एवं अन्य शिक्षण संस्थानों की उपस्थिति तथा जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इस निर्णय के बाद बड़ी संख्या में क्षेत्र की महिलाओं एवं स्थानीय निवासियों ने खुशी जाहिर करते हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के प्रति आभार व्यक्त किया।

गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व कैनाल रोड पर वाइन शॉप खोलने के प्रस्ताव के विरोध में स्थानीय लोग, विशेषकर महिलाएं, लगातार प्रदर्शन कर रही थीं। इसी दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी स्वयं मौके पर पहुंचे और उन्होंने स्थानीय लोगों, विशेषकर मातृशक्ति को आश्वस्त किया कि उनकी भावनाओं का सम्मान किया जाएगा तथा शराब की दुकान नहीं खुलने दी जाएगी।

इस दौरान भाजपा की प्रदेश मंत्री नेहा जोशी, भाजपा नेता सुरेन्द्र राणा, प्रदीप रावत, संजय नौटियाल, सिकन्दर सिंह, नरेश पुंज, उमा, स्वाति, आशीष थापा, भूपेन्द्र सौलंकी आदि उपस्थित रहे।

Tags: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Related Posts

-
देहरादून

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पर ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

Load More
Next Post
-

परिवार के संस्कार ही अनुषासन की धुरी: कुलपति

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved