Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

प्रशासन जिंदा है अभी, जन धन का गबन मुमकिन नहीं : सविन बसंल

by Rajendra Joshi
February 2, 2025
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT
  • जिले के सबसे बड़े बकायेदारों पर डीएम का निर्भीक दबंग एक्शन, 12 करोड़ की कुर्क सम्पति नीलाम
  • पब्लिक धन लुटने वालो पर डीएम ने डाला कानून का फंदा।
  • 12 करोड़ के प्रदीप अग्रवाल नामक बकायेदार के विरुद्ध, 16 करोड़ 21 लाख में सम्पति नीलाम कर की वसूली।
  • 03 वर्ष से लम्बित थी वसूली, उंची पंहुच, दबाव सिफारिश से नही हो पा रही थी वसूली।
  • इसी प्रकरण में दो सप्ताह पूर्व नीलामी को विफल करने वाले संजीव थपलियाल एंड पार्टी के विरुद्ध हुई थी संगीन FIR जो याचित करते घूम रहा है Antipaterry bail
  • अभूतपूर्व कार्य को अंजाम देने के क्रम में शासन ने जिला प्रशासन की मुक्तकंठ से सराहना।
  • वहीं एक अन्य प्रकरण में रेरा की 78 लाख वसूली में, गोल्डन एरा इन्फोटेक प्रा0लि0 फैले आरकेडिया दिलाराम बकरालवाला में फ्लैट सील
  • Fraudsters- Defaulters को नहीं जाएगा बख्शा, होगी कड़ी कार्यवाही
  • जिले की राजस्व वसूली प्रदेश में सर्वाधिक 95% पहुंची, जो सितंबर तक मात्र 30% ही थी

देहरादून | जिलाधिकारी सविन बसंल बड़े बकायेदारों पर सख्त रूख अपनाए हुए है। डीएम ने सभी तहसीलों के अन्तर्गत बड़े बकायेदारों से शत्प्रतिशत वसूली के निर्देश दिए गए है। डीएम के निर्देशों के क्रम में जिलाप्रशासन की टीम द्वारा तहसील सदर अन्तर्गत जनपद के खनन के बड़े बकायेदार शिवममाईन्स, प्रदीप अग्रवाल पुत्र जयप्रकाश अग्रवाल 11 डी राजपुर रोड की सम्पति नीलाम कर वसूली की गई है। धनराशि रू0 12.93 करोड़ की बकायेदारी के सापेक्ष 16.21 करोड़ की सम्पति नीलाम की गई है। इस बड़ी संपत्ति की पूर्व नीलामी में अपने ही लोगों को बोलीदाता बनाकर संपत्ति को हड़पने हेतु प्रशासन को गुमराह करने का प्रयास किया गया जिस पर डीएम सविन बंसल ने सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करवाया गया, जिस पर विधिक कार्रवाई गतिमान है।
यह वसूली लगभग 03 वर्षों से लम्बित थी, रसूखदार उंची पहुंच दबाव और सिफारिश के कारण यह वसूली नही हो पा रही थी, डीएम के संज्ञान में मामला आने पर इस पर सख्त एक्शन लेते हुए डीएम ने सभी बड़े बकायेदारों से शत्प्रतिशत् वसूली के निर्देश दिए गए हैं, डीएम स्वयं राजस्व वसूली कार्यों की मॉनिटिरिंग कर रहे हैं।
वंही एक अन्य प्रकरण में रेरा देय के बकायेदार की 78 लाख वसूली में, गोल्डन एरा इन्फोटेक प्रा0लि0 फैले आरकेडिया दिलाराम बकरालवाला में जिला प्रशासन की टीम ने फ्लेट सील किया गया है।

-

डीएम सविन बंसल के जिलाधिकारी देहरादून के कार्यभार ग्रहण करने के समय जनपद की राजस्व वसूली 30% थी जो अब राज्य में सर्वाधिक बढ़कर 95% हो गई है।
जिलाधिकारी द्वारा एसडीएम एंव तहसीलदारों की जिम्मेदारी तय करते हुए समस्त तहसील अन्तर्गत बड़े बकायदारों से वसूली करने के निर्देश दिए हैं, डीएम स्वयं वसूली प्रकरणों की मॉनिटिरिंग कर रहे है। डीएम के निर्देशन में जनपद के बड़े बकायेदारों पर वसूली कार्यवाही की जा रही है डीएम ने राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक में बड़े बकायदारों शत्प्रतिशत् वसूली के निर्देश दिए गए है। जिस पर तहसील को शमन की कार्यवाही करते हुए वसूली बढाने के निर्देश दिए गए हैं। डीएम एवं शासन ने इस कार्य हेतु एसडीएमकुमकुम जोशी एवं तहसीलदार तथा तहसील प्रशासन की सराहना की। उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी ने विशेष प्रयास इस वसूली को अंजाम दिया जो अन्य अधिकारियों के लिए नजीर है ।

Tags: breaking newsDM dehradunlatest news

Related Posts

-
देहरादून

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पर ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

Load More
Next Post
-

Char Dham Yatra : विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के कपाट 4 मई को खुलेंगे।

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved