Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

Char Dham Yatra : विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के कपाट 4 मई को खुलेंगे।

by Rajendra Joshi
February 2, 2025
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT
  • बसंत पंचमी के अवसर पर राजमहल नरेंद्र नगर राजदरबार में कपाट खुलने की तिथि तय हुई।

देहरादून: 2 फरवरी। इस यात्रा वर्ष विश्वप्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम के कपाट वैशाख मास शुक्ल पक्ष सप्तमी,पुष्य नक्षत्र में रविवार 4 मई को प्रात: 6 बजे खुलेंगे। तेलकलश गाडू घड़ा यात्रा 22 अप्रैल मंगलवार को नरेंद्र नगर राजदरबार से शुरू होगी।

आज बसंत पंचमी रविवार को नरेंद्र नगर राजदरबार में पंचाग गणना पश्चात दोपहर बाद श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय हुई ।
हालांकि कपाट खुलने की तिथि तय करने हेतु राजमहल में प्रात: साढ़े दस बजे से समारोह एवं पूजा अर्चना शुरू हो गयी थी इससे पहले श्री डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत ने गाडूघड़ा तेल कलश राजमहल के सुपुर्द किया।

महाराजा मनुजयेंद्र शाह,श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति अधिकारियों तथा डिमरी पंचायत की उपस्थिति में राजपुरोहित कृष्ण प्रसाद उनियाल ने पंचांग गणना तथा राजा की जन्मपत्री वाचन के पश्चात श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय की गयी तथा महाराजा मनुजयेंद्र शाह की ओर से कपाट खुलने की तिथि की घोषणा हुई इस दौरान राजमहल जय बदरीविशाल के उदघोष से गुंजायमान हो गया।

कपाट खुलने की तिथि निश्चित होने के अवसर पर राजकुमारी शिरजा शाह, बदरीनाथ धाम रावल अमरनाथ नंबूदरी डिमरी पंचायत अध्यक्ष आशुतोष डिमरी, मंदिर समिति पूर्व उपाध्यक्ष किशोर पंवार, पूर्व सदस्य वीरेंद्र असवाल, डिमरी पंचायत उपाध्यक्ष भास्कर डिमरी बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल, ठाकुर भवानी प्रताप सिंह,अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी धर्माधिकारी आचार्य राधाकृष्ण थपलियाल, वेदपाठी आचार्य रविंद्र भट्ट , सहायक अभियंता विपिन तिवारी, सहायक अभियंता गिरीश देवली ओएसडी राजपाल जड़धारी, हरीश डिमरी, विनोद डिमरी, दिनेश डिमरी,नरेश डिमरी शैलेन्द्र डिमरी अरविंद डिमरी, मोहन सती, बाबा उदय सिंह स्वास्तिक नौटियाल,आशाराम नौटियाल, विश्वनाथ सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन मौजूद रहे।

-

श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने बताया कि श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय हुई है।मंदिर समिति अधिक तत्परता से श्री बदरीनाथ धाम तथा केदारनाथ धाम यात्रा तैयारियों व्यवस्थाओं को चाक चौबंद करने में जुटी है शिवरात्रि पर श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि भी घोषित हो जायेगी।
बताया कि शासन प्रशासन से समन्वयकर आगामी यात्रा तैयारियां की जा रही है तथा शीघ्र ही मंदिर समिति अधिकारियों का दल बदरी-केदार जायेगा तथा यात्रा पूर्व तैयारियों का खाका तैयार करेगा।
बताया कि यात्रा को देखते हुए मंदिर समिति के विश्रामगृहों में मेंटनेंस कार्य जनवरी माह से शुरू हो चुके है।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा हरीश गौड़ ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि शिवरात्रि बुधवार 26 फरवरी को पंचांग गणना पश्चात तय होगी । कपाट खुलने की तिथि तय करने हेतु श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में 26 फरवरी को प्रात: 9.30 बजे से समारोह शुरू होगा।
वहीं द्वितीय केदार मद्महेश्वर तथा तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट खुलने की तिथि वैशाखी के दिन तय होगी।

उल्लेखनीय है कि इस वर्ष चारधाम यात्रा वर्ष की शुरुआत बुधवार 30 अप्रैल अक्षय तृतीया से हो जायेगी परंपरागत रूप से श्री गंगोत्री तथा यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया के दिन खुल जायेंगे।

यद्यपि श्री गंगोत्री मंदिर समिति द्वारा चैत्त प्रतिपदा में गंगोत्री धाम के कपाट खुलने तथा श्री यमुनोत्री मंदिर समिति द्वारा यमुना जयंती पर यमुनोत्री धाम के औपचारिक रूप से कपाट खुलने के समय तथा देव डोलियों के धाम पहुंचने के कार्यक्रम की घोषणा की जायेगी। इसी के साथ उत्तराखंड चार धाम यात्रा की तैयारियां शुरू हो गयी हैं।

Tags: bktcbreaking newslatest news

Related Posts

-
देहरादून

महानवमी पर मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना के साथ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया 151 कन्या पूजन

-
देहरादून

डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखण्ड के राज्यपाल पद की शपथ ली

-
उत्तराखंड

वार्ड 04 राजपुर में विकास योजनाओं का लोकार्पण करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

-
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस एवं देवभूमि रजत जयंती पार्क का किया लोकार्पण

Load More
Next Post
-

New Delhi : महाराज ने जनसभा को किया सम्बोधित, AAP की भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने का किया आह्वान

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved