Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

by Rajendra Joshi
July 25, 2022
in उत्तराखंड
0
ADVERTISEMENT

-

देहरादून 25 जुलाई, जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में आज प्रातः 11 बजे से 1 बजे तक जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में 77 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें अधिकतर शिकायतें भूमि विवाद, अतिक्रमण से संबंधित प्राप्त हुई। इसके अतिरिक्त पेशंन, भू-कटाव, रोजगार, भुगतान, सड़क, शिक्षा, शस्त्र लाईसेंस, अवैध निर्माण आदि से संबंधित प्राप्त हुई। जिनमें अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया तथा जिन शिकायतों पर जांच/आख्या की आवश्यकता है को संबंधित विभागों को हस्तान्तरित की गई।

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने उपस्थित समस्त विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जो शिकायतें जनसुनवाई में प्राप्त हो रही है उनका निर्धारित समयावधि के भीतर निस्तारण सुनिश्चित करें तथा जो प्रकरण मा0 न्यायालयों में लंबित है अथवा जिला स्तर के नहीं है ऐसे प्रकरणों में संबंधित शिकायतकर्ता को सूचित करते हुए शासन स्तर के प्रकरणों को निस्तारण हेतु शासन को प्रेषित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी यह ध्यान रखें जो शिकायतें/प्रकरण जनसुनवाई में प्राप्त हुआ है उसका निस्तारण हो सभी अधिकारी यह सुनिश्चित कर लें कि वह प्रकरण दोबारा जनसुनवाई में न आए, यदि ऐसा होता है तो इसको गम्भीरता से लिया जाएगा।
जनसुनवाई में मुख्य विकास अधिकारी झरना कंमठान, प्रभागीय वनाधिकारी नितीशमणी त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी के.के मिश्रा व डाॅ0 एस.के बरनवाल, उप जिलाधिकारी मसूरी नरेश चन्द्र दुर्गापाल, नगर मजिस्ट्रेट कुश्म जोशी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ मनोज उप्रेती, सहित संबंधित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे तथा उपजिलाधिकारी चकराता, विकासनगर, डोईवाला एवं ऋषिकेश आॅनलाइन माध्यम से जुड़े रहे।

Tags: अपर जिलाधिकारी के.के मिश्रा व डाॅ0 एस.के बरनवालउप जिलाधिकारी मसूरी नरेश चन्द्र दुर्गापालजिलाधिकारी सोनिकाडोईवाला एवं ऋषिकेशनगर मजिस्ट्रेट कुश्म जोशीप्रभागीय वनाधिकारी नितीशमणी त्रिपाठीमुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 मनोज उप्रेतीमुख्य विकास अधिकारी झरना कमठानविकासनगरसहित संबंधित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे तथा उपजिलाधिकारी चकराता

Related Posts

-
उत्तराखंड

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने धर्मपत्नी निर्मला जोशी के साथ की माँ भगवती की पूजा-अर्चना

-
देहरादून

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पर ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

Load More
Next Post

जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved