Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने स्मार्ट सिटी के कार्यों की समीक्षा।

by Rajendra Joshi
May 10, 2023
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT
-

शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने स्मार्ट सिटी के कार्यों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान माननीय मंत्री ने स्मार्ट सिटी के कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने बरसात से पूर्व कार्य पूर्ण करने तथा ट्रैफिक के चलते रात्रि में भी कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यों की गुणवत्ता के साथ समझौता न किया जाए। विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में मंत्री डॉ अग्रवाल ने स्मार्ट सिटी के कार्यों की समीक्षा की।

बैठक में मंत्री डॉ अग्रवाल ने निर्माण कार्य समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

डॉ अग्रवाल ने बताया कि स्मार्ट सिटी द्वारा वाटर सप्लाई, फसाड योजना, सीवरेज, ड्रेनेज के कार्य किये जा रहे है, जो कि अंतिम चरण में हैं। उन्होंने बताया कि इनमें ग्रीन बिल्डिंग का कार्य का शिलान्यास के बाद कार्य तीव्र गति से चल रहा है।

डॉ अग्रवाल ने बताया कि लाइब्रेरी का कार्य, परेड ग्राउंड के सौंदर्यीकरण का कार्य पूर्ण हो चुका है। इसी तरह अन्य कई कार्यों को भी किया गया है।

डॉ अग्रवाल ने स्मार्ट रोड के कार्य में तेजी लाते हुए बरसात से पहले पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जगह-जगह सड़क खुदी होने के चलते लोगों को आवागमन में दिक्कतें पैदा हो रही है।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि सरकार जनता को सुविधा देने के लिए कार्यवकर रही है, ऐसे में उन्हें दिक्कतें नहीं आनी चाहिए। कहा कि सभी निर्माण कार्यों को वर्षा काल से पहले पूर्ण किया जाए। साथ ही जिन जगहों पर ट्रैफिक के चलते दिन में कार्य करने में दिक्कतें पैदा हो रही हैं। वहां रात्रि काल में आवश्यकता अनुसार कार्य किया जाए।

डॉ अग्रवाल ने निर्देशित करते हुए कहा कि कार्यों की गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान दिया जाए। जिसकी मॉनिटरिंग भी समय दर समय की जाए।

इस मौके पर स्मार्ट सिटी की सीईओ सोनिका, सीजीएम स्मार्ट सिटी जगमोहन सिंह चौहान आदि उपस्थित रहे।

Tags: breaking newsDehradun smart citylatest newsPremchand aagrwalSmart city ddnsmart city latest news

Related Posts

-
देहरादून

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पर ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

Load More
Next Post
-

द केरला स्टोरी मूवी देख भावुक हुईं कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, की ये अपील

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved