Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

चंडीगढ़ में 36 घंटों के अन्दर दो धमाके, पुलिस के आला अधिकारी मौके पर मौजूद

by Rajendra Joshi
May 8, 2023
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT
-

चंडीगढ़|पंजाब के अमृतसर में गोल्डन टेंपल की हेरिटेज स्ट्रीट पर आज सोमवार सुबह दोबारा धमाका हुआ है. पिछले 36 घंटों में ब्लास्ट होने की यह दूसरी घटना है. शनिवार को करीब 12 बजे सारागढ़ी पार्किंग के पास एक धमाका हुआ था, जिससे एक रेस्टोरेंट के खिड़कियों के शीशे टूटकर सड़क पर आ गए थे और कुछ लोग घायल भी हुए थे. बताया जा रहा था कि आज सुबह करीब छह बजे भी हैरिटेज स्ट्रीट पर धमाका हुआ है. पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं.

यह धमाका भी सारागढ़ी पार्किंग के आसपास ही बताया जा रहा है. धमाकों की दोनों घटनाओं के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोग सहमे हुए हैं. इस बीच पुलिस ने शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए एक एडवाइजरी जारी की. उन्होंने लोगों से सोशल मीडिया पर कुछ भी साझा करने से पहले तथ्य की जांच करने का आग्रह किया और कहा कि स्थिति नियंत्रण में है.

सुबह हुए धमाके के बाद पुलिस कमिश्नर नौनिहाल सिंह खुद मौके पर पहुंचे है और बम निरोधक दस्ते को भी सतर्क कर दिया गया है. शहर के सीवर के गटरों का भी मुआयना किया जा रहा है. मौके पर कुछ संदिग्ध चीजें मिली हैं जिनकी जांच फोरेंसिक टीम कर रही. पुलिस की टीम ने डॉग स्क्वॉयड के साथ मौके पर तलाशी ली, इस दौरान बम निरोधक दस्ता भी मौजूद रहा.

उधर शनिवार को हुए धमाके की पुलिस की जांच अभी जारी है और पुलिस किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंची है. चंडीगढ़ के फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने विस्फोट के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए घटनास्थल की छानबीन की है. पुलिस आयुक्त नौनिहाल सिंह ने कहा कि शनिवार को हुए धमाके में पुलिस को अभी फॉरेंसिक विशेषज्ञों से कोई रिपोर्ट नहीं मिली है. उन्होंने कहा कि जब तक हमें उनसे कोई रिपोर्ट नहीं मिलती, हम विस्फोट के पीछे के कारणों का पता नहीं लगा सकते.

Tags: breaking newsGolden temple blastlatest news

Related Posts

-
देहरादून

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पर ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

Load More
Next Post
-

महाराज ने नैनीताल जनपद को दिया 24 करोड़ 78 लाख 62 हजार की 20 विकास योजनाओं का तोहफा

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved