Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

महाराज ने नैनीताल जनपद को दिया 24 करोड़ 78 लाख 62 हजार की 20 विकास योजनाओं का तोहफा

by Rajendra Joshi
May 8, 2023
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT
-

हल्द्वानी। प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन,सिंचाई, लघु सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व, संस्कृति, जलागम एवं भारत-नेपाल उत्तराखण्ड नदी परियोजनाएं मंत्री सतपाल महाराज ने एक कार्यक्रम के दौरान 24 करोड़ 78 लाख 62 हजार की 20 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन,सिंचाई, लघु सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व, संस्कृति, जलागम एवं भारत-नेपाल उत्तराखण्ड नदी परियोजनाएं मंत्री सतपाल महाराज ने सोमवार को एक कार्यक्रम के दौरान 24 करोड़ 78 लाख 62 हजार की 20 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करते हुये कहा कि इन योजनाओें के पूर्ण होने पर क्षेत्र का सर्वार्गींण विकास होगा।

-

महाराज ने 16 करोड 69 लाख 17 हजार की धनराशि की 10 योजनाओं का लोकार्पण एवं 7 करोड, 90 लाख, 12 हजार की धनराशि की 6 योजनाओं का किया शिलान्यास किया। इसके अन्तर्गत 2 करोड 37 लाख 81 हजार की लागत से रामगढ के अन्तर्गत खुटानी-भवाली-धानाचुली-ओखलकांडा-खनस्यू-पतलोट मोटर मार्ग से मल्ला सूपी रूसानी दीगड कपूवा लोधिया तक मोटर मार्ग का लोकार्पण, 2 करोड 83 लाख 93 हजार की लागत से छीडाखान से हाईस्कूल तल्ली पोखरी तक मार्ग निर्माण, 7 करोड 50 लाख की लागत से पर्यटन आवास गृह सूखाताल, तल्लीताल, नौकुचियाताल एवं मुक्तेश्वर का उच्चीकरण, 81 लाख 88 हजार की लागत से पर्यटन आवास गृह काठगोदाम का नवीनीकरण, 1 करोड 65 लाख 75 हजार की लागत से विकास खण्ड बेतालघाट के ग्राम तोराड में लिफ्ट सिचाई योजना, 12 लाख की लागत से ब्लाक रामनगर में हिम्मतपुर पंचायत भवन का निर्माण,12 लाख की लागत से रामनगर में गांधीनगर पंचायत भवन का निर्माण, 20 लाख की लागत से हल्द्वानी के पंचायत भवन का निर्माण, लघु सिचाई विभाग की 50 लाख 75 हजार की लागत से 6 सोलर लिफ्ट तथा 74 लाख 38 हजार की लागत से 23 रिचार्ज साफ्टों के निर्माण की योजनाओं का लोकार्पण के अलावा 7 करोड, 90 लाख, 12 हजार की धनराशि से 6 योजनाओं का शिलान्यास भी किया। जिसमें 68 लाख 2 हजार की धनराशि से हॉलीडे कैम्प ढिकुली का उच्चीकरण, 62 लाख 42 हजार की लागत से भटेलिया में पेट्रोल पम्प का निर्माण, 55 लाख 12 हजार की लागत से गरमपानी में पेट्रोल पम्प निर्माण, 1 करोड 77 लाख 99 हजार की लागत से रीखाकोट के तोक स्याली गौलानदी में 45 मी स्पान पैदल झूला पुल निर्माण, थपलिया मेहरागांव क्षतिग्रस्त मोटर मार्ग के सुधारीकरण तथा 2 करोड 63 लाख 7 हजार की लागत से रामनगर कोसी बैराज के अपस्ट्रीम में दांए पार्श्व की कोसी नदी के बाढ सुरक्षात्मक कार्य का शिलान्यास करने के अलावा 1 करोड़ 63 लाख 50 हजार की लागत की 4 सड़क योजनाओं के सुधारी करण के कार्यों का भी शिलान्यास किया किया।

लोकार्पण एवं शिलान्यास के अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री महाराज ने कहा कि पंचायती राज विभाग को सशक्त करने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा राज्य को 242 करोड की धनराशि स्वीकृत हो चुकी है। उन्होंने कहा इससे हमारे उत्तराखण्ड की पंचायतें मजूबत होंगी वही हमारा राज्य भी मजबूत होगा। उन्होंने कहा उत्तराखण्ड में चार धाम यात्रा सुगमता के साथ चल रही है, अभी वर्तमान में चारधाम में बर्फवारी हो रही है जैसे ही बर्फवारी कम होगी श्रद्वालुओं को सूचित कर दिया जायेगा। उन्होंने यात्रियों से कहा कि वह मौसम विभाग की जानकारी के तहत ही अपनी यात्रा प्रारम्भ करें। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण होने से जनपद के विकास को एक गति प्रदान होगी।

-

कार्यक्रम में विधायक एवं पूर्व मंत्री बंशीधर भगत, विधायक सरिता आर्या, रामसिंह कैडा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, रंजन बर्गली, प्रताप बोरा, नीतिन राणा, हरीश आर्य, भावना साह, कार्तिक हर्बोला, मोहन पाठक के साथ ही जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, एसएसपी पंकज भटट, मुख्य विकास अधिकारी डा0 संदीप तिवारी, प्रबन्ध निदेशक केएमवीएम विनीत तोमर, महाप्रबन्धक एपी बाजपेयी, अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, उपजिलाधिकारी मनीष कुमार, अधिशासी अभियंता लोनिवि अशोक चौधरी, सिंचाई केएस बिष्ट, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी रश्मि पंत, प्रोबेशन अधिकारी व्योमा जैन के साथ ही विभागीय अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Tags: breaking newslatest newsNainital newsSatpal maharaj

Related Posts

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

-
देहरादून

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

Load More
Next Post
-

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बीज वितरण में हो रही देरी का लिया संज्ञान काश्तकारों को शीघ्र बीज उपलब्ध कराने के दिए निर्देश।

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved