Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

चारधाम यात्रा में नहीं बढ़ेगा किरया, और इतने दिन में पूरी होगी यात्रा, जानिए क्या हैं नया प्लान

by Rajendra Joshi
February 4, 2023
in उत्तराखंड
0
ADVERTISEMENT

अप्रैल में शुरू होने वाली चारधाम यात्रा संयुक्त रोटेशन की व्यवस्था के अंतर्गत संचालित होगी। इसमें देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार व कोटद्वार समेत गढ़वाल मंडल की सभी परिवहन कंपनियां और निजी बस संचालक शामिल होंगे।

फिलहाल यात्रा के लिए संचालित बसों का किराया बढ़ाने पर कोई सहमति नहीं बनी है और तय हुआ कि सरकार की ओर से तय किराये के अनुसार ही बसों का संचालन होगा।

यही नहीं, अभी तक धामों की यात्रा के हिसाब से तय बसों की लौट-फेर की समय-सीमा भी कम की जाएगी। अब चारों धाम की यात्रा नौ दिन, तीन धाम की सात दिन, दो धाम की पांच दिन करने पर सहमति बनी है। एक धाम की यात्रा पहले की तरह तीन दिन में संपन्न होगी।.

बैठक में चारधाम यात्रा के लिए बनने वाले ग्रीन कार्ड व ट्रिप कार्ड पर चर्चा हुई। यह व्यवस्था आनलाइन सेवा से जुड़ी हुई है। परिवहन कारोबारियों ने आपत्ति जताई कि आनलाइन सेवा में तकनीकी समस्या आने पर वाहनों का ग्रीन कार्ड व ट्रिप कार्ड नहीं बन पाता। जिससे बुकिंग के बावजूद वाहन यात्रा पर नहीं जा पाता।

-

आरटीओ ने बताया कि यात्रियों को त्वरित सुविधा देने के लिए मैनुअल ढंग से ग्रीन कार्ड व ट्रिप कार्ड जारी करने की व्यवस्था की जाएगी। इस संबंध में परिवहन आयुक्त से चर्चा कर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

नहीं मिलेगा एक दिन का विश्राम
चारधाम यात्रा से लौटने वाली बसों के चालक-परिचालकों के लिए परिवहन विभाग एक दिन का विश्राम तय करना चाहता था, लेकिन परिवहन कारोबारियों ने इसका विरोध किया। उन्होंने कहा कि इससे वाहनों की कमी की समस्या बन जाएगी और यात्रा के चरम काल पर होने पर अव्यवस्था फैल जाएगी। ऐसे में परिवहन विभाग ने फिलहाल अपना निर्णय स्थगित कर दिया है।

Tags: big breakingBig breaking newsbreakinng newscm dhamiCM Pushkar Singh Dhamilatest newstodays newsuttrakhand breaking newsUttrakhand news

Related Posts

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

-
देहरादून

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

Load More
Next Post

देहरादून कैंट द्वारा आयोजित "दून कैंट स्वच्छता चौपाल" के कार्यक्रम को सम्बोधित करते मंत्री गणेश जोशी।

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved