Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किश्त जारी किए जाने के संबंध में प्रेस वार्ता करते कृषि मंत्री गणेश जोशी।

by Rajendra Joshi
July 30, 2025
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT

देहरादून, 30 जुलाई। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में आगामी 02 अगस्त को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि की 20 वीं किश्त जारी किए जाने के संबंध में प्रेस वार्ता की।

इस दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि 02 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसान सम्मान निधि की 20 वीं किश्त बनारस, उत्तर प्रदेश के बनोली गाँव से वितरित कर रहे हैं। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि 20वीं किश्त के रूप में उत्तराखण्ड के 8,28,787 लाभार्थियों को कुल 184. 25 करोड़ की धनराशि से लाभान्वित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड को 19 किश्तों में कुल 3111.49 करोड़ की धनराशि अभी तक वितरित की जा चुकी है।

-

मंत्री जोशी ने 02 अगस्त को राज्य स्तरीय कार्यक्रम गढ़ी कैंट स्थित हरवंश कपूर मेमोरियल हॉल देहरादून से आयोजित किया जायेगा। यह कार्यक्रम प्रदेश स्तर, ब्लाक स्तर, वी०एन०ओ० / ग्राम स्तर तथा के०वी०के०, केन्द्रीय कृषि संस्थानों में आयोजित किया जायेगा। आयोजन स्थलों पर टू-वे वीडियो कनैक्शन की सुविधा होगी, जिससे किसान माननीय प्रधानमंत्री जी से सीधे संवाद कर सकें। मंत्री जोशी ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली केंद्रीय कैबिनेट में किसान सम्मान निधि के लिए हस्ताक्षर किए। उन्होंने कहा यह इस बात का प्रतीक है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों की चिंता करते है।

इस अवसर पर सचिव कृषि एसएन पांडे, महानिदेशक कृषि रणवीर सिंह चौहान, निदेशक कृषि केसी पाठक सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Tags: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Related Posts

-
देहरादून

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पर ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

Load More
Next Post
-

त्रियुगीनारायण पहुंचे बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved