Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

रॉयल्टी की दरें कम करने सहित इन मांगों को लेकर नैनीताल जनपद के 2 विधायकों को लेकर मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे खनन व्यवसायी।

by Rajendra Joshi
December 19, 2022
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT

लालकुआं। एक प्रदेश एक रॉयल्टी नियम को प्रदेश में लागू करने को लेकर डंपर एसोसिएशन के नेतृत्व में 2 विधायकों के साथ खनन व्यवसाई मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले, खनन व्यवसाईयो ने अभिलंब रॉयल्टी की दरें कम करने समेत कई महत्वपूर्ण खनन से जुड़ी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा, तथा समस्या का त्वरित गति से निराकरण की मांग की, जिस पर मुख्यमंत्री ने अभिलंब सकारात्मक कार्रवाई का उन्हें आश्वासन दिया है।कालाढूंगी के विधायक बंशीधर भगत और रामनगर के विधायक दीवान सिंह बिष्ट के नेतृत्व में देहरादून जाकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले डंपर एसोसिएशन के पदाधिकारियों से मुख्यमंत्री ने उनकी समस्याओं के संबंध में विस्तृत रूप से बातचीत की, तथा आश्वासन दिया कि जल्द ही उनकी समस्याओं का समाधान सरकार द्वारा कर लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री से विस्तृत रूप से बातचीत करते हुए खनन व्यवसायियों ने कहा कि रॉयल्टी की दरें कम करने के साथ-साथ परिवहन विभाग द्वारा जीपीएस सिस्टम लगाने के लिए मोटी रकम साढ़े 7 हजार रुपए निर्धारित कर दी है, जबकि बाजार में जीपीएस सिस्टम 12 सौ से 15 सौ तक का लगाया जारहा है। इसके अलावा परिवहन विभाग द्वारा पूर्व में गाड़ियों की फिटनेस 14 सौ रुपये में की जा रही थी, वही फिटनेस अब 14 हजार 5 सौ रुपये में की जा रही है। खनन व्यवसायियों ने कहा कि उनका व्यवसाय सरकार की इन गलत नीतियों के चलते पूरी तरह अब चौपट हो चुका है। इस पर मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से विस्तृत बातचीत करते हुए सभी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई जल्द से जल्द शुरू करवाने का उन्हें आश्वासन दिया।

-

इस अवसर पर डंपर एसोसिएशन के अध्यक्ष इंदर सिंह बिष्ट, खनन व्यवसाई मनोज मठपाल, देवेंद्र सिंह बिष्ट, रविंद्र जग्गी, हरीश भट्ट, पूरन पाठक, हरीश चौबे, पम्मी सैफी सहित भारी संख्या में वाहन स्वामी मौजूद थे।

Tags: cm dhamiअध्यक्ष इंदर सिंह बिष्टखनन व्यवसाई मनोज मठपालदेवेंद्र सिंह बिष्टपम्मी सैफीपूरन पाठकमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामीरविंद्र जग्गीहरीश चौबेहरीश भट्ट

Related Posts

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

-
देहरादून

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

Load More
Next Post
-

धुमाकोट के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने बरामद किया चालक का शव।

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved