Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

युवती का शव मिलने पर महिला आयोग अध्यक्ष ने लिया संज्ञान, मामले में गंभीरता से जांच के दिये निर्देश

by Rajendra Joshi
May 27, 2024
in देहरादून
0
ADVERTISEMENT

ऋषिकेश: पौड़ी जिले के लक्ष्मण झूला थाना क्षेत्र में 24 वर्षीय युवती की लाश मिलने के मामले में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने स्वतः संज्ञान लेते हुए एसओ थाना लक्ष्मण झूला से फोन पर वार्ता करते हुए युवती की पहचान व उसकी मौत के कारणों की गंभीरता से जांच के निर्देश दिए है।

मामले में थाना लक्ष्मण झूला एसओ ने जानकारी देते हुए बताया कि युवती की लाश ऋषिकेश के पास नीलकंठ पैदल मार्ग पर झाड़ियों में पड़ी मिली है। सोमावर सुबह नीलकंठ पैदल मार्ग पर धांधला पानी से पुलिया खेत के लिए जाने वाले रास्ते पर युवती का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। मामले की जानकारी मिलते ही थाने की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी है, शव को कब्जे में लेकर एम्स मोर्चरी में रखा गया है।

Rishikesh News

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि युवती के गले में फंदा मिला है, जिससे प्रथम दृष्टया इस बात की पुष्टि हुई है कि उसकी गला घोट कर हत्या की गई थी। परन्तु अभी तक मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मामलें में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और पुलिस द्वारा टीम गठित कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने कहा कि आजकल यात्रा का सीजन है और इस समय में ऐसी घटना का होना अत्यंत संवेदनशील है। उन्होंने पुलिस को हर प्रकार से महिला सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए घटना की गम्भीरता से जांच करने के लिए निर्देशित किया है।

Tags: kusum kandwal

Related Posts

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

-
देहरादून

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

Load More
Next Post
-

मसूरी क्षेत्र की सड़कों को लेकर लोनिवि अधिकारियों से जानकारी लेते काबीना मंत्री गणेश जोशी

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved