Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

सूबे में एनसीसी कैडेट्स का धुलाई भत्ता हुआ चार गुना: डॉ. धन सिंह रावत

by Rajendra Joshi
June 3, 2024
in देहरादून
0
ADVERTISEMENT
  • सीनियर व जूनियर डिविजन के कैडेट्स को मिलेगा पुनरीक्षित भत्ते का लाभ

देहरादून, 3 जून 2024 | सूबे के स्कूलों एवं कॉलेजों में एनसीसी विंग में शामिल हजारों कैडेट्स को अब पहले से ज्यादा धुलाई और पॉलिश भत्ता दिया जायेगा। राज्य सरकार ने एनसीसी कैडेटों को अनुमन्य धुलाई एवं पॉलिश भत्ते की दरों वृद्धि की मंजूरी दे दी है। जिसके तहत अब कैडेट्स को वर्ती की धुलाई व बूट पॉलिश के लिये रूपये 41 दिये जायेंगे, जबकि पहले यह दर महज 10 रूपये थी। प्रदेशभर के एनसीसी कैडेट्स को शीघ्र ही पुनरीक्षित भत्ते का लाभ दिया जायेगा, इसके लिये विभागीय अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं।

Cabinet Minister Dr. Dhan Singh Rawat
File Photo : Cabinet Minister Dr. Dhan Singh Rawat


सूबे के उच्च एवं विद्यालयी शिक्षा डा. धन सिंह रावत ने बताया कि प्रदेशभर के स्कूलों और कॉलेजों में एनसीसी कैडेट्स की समस्याओं पर राज्य सरकार ने गौर करते हुये उनके धुलाई और पॉलिश भत्ते में इजाफ कर दिया है। सरकार ने कैडेट्स की वर्दी धुलाई व बूट पॉलिश के लिये अनुमन्य दरों को पुनरीक्षित कर वर्तमान दर रूपये 10 में वृद्धि कर 41 रूपये की मंजूरी दे दी है। एनसीसी कैडेट्स को धुलाई व पॉलिश भत्ता के तौर पर अब 41 रूपये दिया जायेगा जो डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके खातों में भेजा जायेगा। इस संबंध में शीघ्र ही शासन स्तर से शासनादेश जारी कर दिया जायेगा।

डा. रावत ने बताया कि प्रदेश में एनसीसी सीनियर डिविजन कैडेट्स को एक वर्ष में 06 माह जबकि जूनियर डिविजन के कैडेट्स को एक वर्ष में 08 माह हेतु धुलाई एवं पॉलिश भत्ता दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि धुलाई और पॉलिश भत्ते के तौर पर अबतक कैडेट्स को न्यूनतम राशि दी जा रही थी जो कि काफी कम थी। शिक्षा मंत्री डा. रावत ने बताया कि सरकार का फोकस राज्य के विभिन्न महाविद्यालयों एवं विद्यालयों में एनसीसी की नई इकाईयों का गठन करना है ताकि प्रदेश के अधिक से अधिक नौनिहालों को एनसीसी में शामिल होने का अवसर मिल सके। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कई दौर की उच्च स्तरीय वार्ता हो चुकी है और शीघ्र ही विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों में एनसीसी की इकाईयां गठित की जायेगी।

Related Posts

-
देहरादून

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पर ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

Load More
Next Post
-

कन्या गुरुकुल महाविद्यालय मानव कल्याण केन्द्र के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते कैबिनेट मंत्री जोशी।

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved