Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

विभिन्न आंदोलनकारी संगठनों ने फूंका रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ का पुतला

by Rajendra Joshi
February 23, 2026
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT

Dehradun News : प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल के साथ हुई मारपीट का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है ।लैंसडौन चौक में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने सामाजिक कार्यकर्ता अनिल डोभाल के नेतृत्व में एकत्रित होकर रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ का पुतला दहन कर जल्द ही गिरफ्तारी मांग की ।

उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा के रायपुर विधानसभा प्रभारी अनिल डोभाल ने कहा कि रायपुर क्षेत्र में जिस तरह से स्थानीय विधायक के संरक्षण में अपराध बढ़ रहे है वह दुर्भाग्यपूर्ण है । अगर जल्द ही निदेशक के साथ मारपीट करने वाले गिरफ्तार नहीं होंगे तो सभी संगठनों को एकजुट कर के बड़ा आंदोलन किया जाएगा ।

मूल निवास भू कानून संघर्ष समिति के संयोजक लूशून टोडरिया ने कहा कि जिन प्रतिनिधियों को इस राज्य में अपराध मुक्त करने के लिए कार्य करने चाहिए थे वह खुद ही अपराधियों को संरक्षण दें रहे है । निदेशक अजय नौडियाल के साथ हुई मारपीट मूल निवासी अधिकारियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े करता है । टोडरिया ने कहा कि जल्द ही अगर इस मामले में अगर पुलिस प्रशासन विधायक और उनके समर्थकों की गिरफ्तारी नहीं होगी तो डीजीपी कार्यालय का घेराव किया जाएगा ।

राष्ट्रीय रीजनल पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना इस्टवाल ने कहा कि अगर इस राज्य में अधिकारी ही सुरक्षित नहीं होंगे तो आम जनता की सुरक्षा कौन सुनिश्चित करेगा । विधायक का खुद ही अपराधियों को संरक्षण देना निंदनीय है । भाजपा राज में खुलेआम गुंडागर्दी चल रही है ।

प्रदर्शन में मूल निवास भू कानून भू कानून संघर्ष समिति के सचिव राकेश नेगी,पहाड़ स्वाभिमान सेना के अध्यक्ष पंकज उनियाल,देवभूमि युवा संगठन के अध्यक्ष आशीष नौटियाल, उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा के चित्रपाल सजवान,राजेंद्र भट्ट,रायपुर सह प्रभारी संजीव शर्मा, गगन बौड़ाई, कनिष्क कुकरेती,सतीश धस्माना, स्वाति नेगी, संजीव शर्मा, राकेश नेगी, रजनी कुकरेती, सुमन रावत, कमलकांत, आर के शंखधर, सत्या पोखरियाल आदि मौजूद रहे

Tags: Dehradun newsmohit dimri

Related Posts

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

-
देहरादून

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

Load More
Next Post
-

पंतनगर विश्वविद्यालय में अंतर-विश्वविद्यालय खेल एवं क्रीड़ा महोत्सव 2025-26 का भव्य शुभारंभ

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved