Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

उत्तराखंड की बेटी सनाया भंडारी ने तीरंदाजी में जीता गोल्ड, ओलंपिक में प्रतिनिधित्व करना है लक्ष्य

by Rajendra Joshi
July 24, 2026
in उत्तराखंड, खेल
0
-
ADVERTISEMENT

श्रीनगर की बेटी सनाया भंडारी ने सीबीएसई (CBSE) नॉर्थ जोन आर्चरी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर गोल्ड जीता है.-

श्रीनगर (गढ़वाल):उत्तराखंड के श्रीनगर गढ़वाल की होनहार तीरंदाज सनाया भंडारी (माही) ने एक बार फिर अपनी शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन किया है. बिजनौर में आयोजित सीबीएसई (CBSE) नॉर्थ जोन आर्चरी चैंपियनशिप में सनाया भंडारी ने दो स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र और उत्तराखंड का नाम रोशन किया है. सनाया भंडारी ने अंडर-14 वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिंगल और डबल दोनों स्पर्धाओं में गोल्ड मेडल अपने नाम किए. उन्होंने इंडियन राउंड (70 मीटर एवं 30 मीटर) में सटीक निशानेबाजी का परिचय देते हुए यह उपलब्धि हासिल की. प्रतियोगिता में करीब 600 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था, जिनके बीच सनाया ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया.

सनाया भंडारी की इस उपलब्धि के पीछे उनके कोच प्रतिभा धामी एवं कुलदीप बिष्ट का विशेष मार्गदर्शन और निरंतर प्रशिक्षण भी अहम रहा. दोनों प्रशिक्षकों के निर्देशन में उन्होंने लगातार अपनी तकनीक और प्रदर्शन में निखार लाते हुए राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बनाई है. यह सनाया भंडारी की लगातार तीसरी बड़ी उपलब्धि है. इससे पहले मार्च 2025 में उन्होंने आंध्र प्रदेश में आयोजित नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व किया था. इसके बाद जून 2025 में नैनीताल में आयोजित 6वीं सब जूनियर (बालक एवं बालिका) तथा 8वीं सीनियर (पुरुष एवं महिला) स्टेट आर्चरी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीता.-

वहीं नवंबर 2025 में अरुणाचल प्रदेश में आयोजित नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में भी उन्होंने उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. सनाया भंडारी नगर निगम श्रीनगर की महापौर आरती भंडारी एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य लखपत सिंह भंडारी की बेटी हैं. उनकी लगातार मिल रही सफलताएं उनकी मेहनत, अनुशासन, प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम हैं. सनाया का लक्ष्य भविष्य में ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर देश के लिए पदक जीतना है. उनकी यह उपलब्धि श्रीनगर गढ़वाल समेत पूरे उत्तराखंड के लिए गर्व का विषय है और क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत भी है. यदि उन्हें निरंतर बेहतर प्रशिक्षण और अवसर मिलते रहे, तो वे राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश का नाम रोशन करेंगी.

Related Posts

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

-
देहरादून

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

Load More
Next Post
-

MBBS करने वाले छात्रों के लिए अच्छी खबर, उत्तराखंड के इस मेडिकल कॉलेज में तैयारियां तेज, 150 सीटों पर होगा दाखिला

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved