Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

उत्तराखंड: देवभूमि की इस बेटी ने सैन्य परंपरा को आगे बढ़ाकर करवाया गौरवान्वित, बधाई तो बनती है ।

by Rajendra Joshi
June 20, 2022
in देश
0
ADVERTISEMENT

Uttarakhand: This daughter of Devbhoomi made it proud by taking forward the military tradition, congratulations are made.

 

Uttarakhand News: देवभूमि उत्तराखंड की सैन्य परंपरा को आगे बढ़ाने का काम सिर्फ प्रदेश के बेटे ही नहीं कर रहे हैं। बल्कि बेटियां भी देश सेवा में अपनी सहभागिता निभाने के लिए पुरजोर तरीके से लगी हुई हैं। उत्तराखंड की एक और बेटी ने सेना में शामिल होकर राज्य का गौरव बढ़ाया है। देहरादून निवासी आस्था बिष्ट हैदराबाद की एयर फोर्स एकेडमी की पासिंग आउट परेड से पास होकर फ्लाइंग ऑफिसर बन गई हैं।-

मूल रूप से पौड़ी जिले के नैनीडांडा ब्लॉक स्थित सीला गांव की रहने वाली आस्था बिष्ट ने ना सिर्फ प्रदेश की बल्कि परिवार की सैन्य परंपरा को भी आगे बढ़ाया है। वर्तमान में देहरादून के बनियावाला में निवास करने वाले आस्था के पिता मेहरबान सिंह बिष्ट पूर्व में सैनिक रहे हैं। जबकि मां सुनीता गृहणी हैं। उनके भाई शुभम बिष्ट फिलहाल सेना में कैप्टन हैं। आस्था के सेना में जाने की
सबसे बड़ी प्रेरणा बनने के काम पिता व भाई ने ही किया है।

आस्था की स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय आइएमए से पूरी हुई है। जिसके बाद उन्होंने डीएवी पीजी कालेज से बीएससी और एसजीआरआर पीजी कालेज से एमएससी की पढ़ाई पूरी की है। शनिवार को हैदराबाद की एयर फोर्स एकेडमी की पासिंग आउट परेड में अंतिम पग भरकर आस्था बिष्ट फ्लाइंग आफिसर बन गई हैं। जिसके बाद उनके पूरे परिवार में खुशी की लहर है। उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

Tags: aastha bisht

Related Posts

-
देश

कश्मीरी इनोवेटर्स ने बनाया भारत का पहला ट्राई-हाइब्रिड स्कूटर ‘SHE’, सोलर-इलेक्ट्रिक-पेट्रोल तीनों से चलेगा

-
दुनिया

जल्द लॉन्च हो सकता है नया Samsung Galaxy Z Flip 8, स्पेसिफिकेशन की जानकारी आई सामने

-
देश

Skyroot का Vikram-1 सफलतापूर्वक लॉन्च, बना भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट

-
देश

EPFO Salary Limit: अभी ₹15,000 ही रहेगी पीएफ की सीमा; सरकार ने सैलरी लिमिट बढ़ाने का फैसला रोका

Load More
Next Post

महाराज ने पीएमजीएसवाई की खराब गुणवत्तायुक्त सड़कों के मामला की दी जानकारी

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved