Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

एयर इंडिया के विमान में फिर मचा बवाल, यात्री ने क्रू मेंबर पर किया हमला

by Rajendra Joshi
May 30, 2023
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT
-

एयर इंडिया के एक विमान में एक बार फिर यात्री द्वारा बदसलूकी करने का मामला सामने आया है। आपको बता दे कि एयर इंडिया के प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि ये घटना 29 मई को फ्लाइट AI882 में हुई। फ्लाइट गोवा से दिल्ली आ रही थी।

इसी के साथ एयर इंडिया के प्रवक्ता ने यह भी बताया कि फ्लाइट में यात्रा के दौरान एक यात्री ने बदतमीजी की। आरोपी यात्री ने चालक दल के सदस्यों को गालियां दीं।

हालांकि इतना ही नहीं उसने चालक दल के सदस्यों में से एक पर हमला भी किया। उन्होंने यह भी बताया कि दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरने के बाद भी यात्री ने अपने खराब व्यवहार को जारी रखा।

बता दे कि विमानन कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि फिलहाल आरोपी यात्री को सुरक्षाकर्मियों को सौंप दिया गया है। हमने विमनन नियामक डीजीसीए को भी घटना की सूचना दी है।

प्रवक्ता ने कहा कि हमारे चालक दल और यात्रियों की सुरक्षा हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। हम यात्री के इस अनियंत्रित व्यवहार की कड़ी निंदा करते हैं। हम प्रभावित चालक दल के सदस्यों को हर संभव सहायता प्रदान करेंगे।

Tags: Air indiaAir india flightAir india flight hamlabreaking newslatest news

Related Posts

-
देहरादून

मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन

-
देहरादून

महानवमी पर मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना के साथ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया 151 कन्या पूजन

-
देहरादून

डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखण्ड के राज्यपाल पद की शपथ ली

-
उत्तराखंड

वार्ड 04 राजपुर में विकास योजनाओं का लोकार्पण करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Load More
Next Post
-

देहरादून-मसूरी में बदला मौसम, झोंकेदार हवाओं के साथ हुई झमाझम बारिश, पड़े ओले

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved