Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

NPS में बड़े बदलाव का विचार कर रही सरकार, 45% तक मिल सकती है न्यूनतम पेंशन

by Rajendra Joshi
June 22, 2023
in देश
0
-
ADVERTISEMENT

केंद्र सरकार मौजूदा राष्ट्रीय पेंशन योजना (एनपीएस) में बड़े बदलाव पर विचार कर रही है. इसके तहत अंतिम वेतन का 40-45% तक न्यूनतम पेंशन मिल सकती है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बीते अप्रैल माह में पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) की समीक्षा के लिए वित्त सचिव टीवी सोमनाथन की अध्यक्षता में कमेटी बनाई थी.

केंद्र ने वर्ष 2004 से ओपीएस को समाप्त कर एनपीएस लागू किया था. इसके तहत पेंशन फंड में कर्मचारी अपनी बेसिक सैलरी का 10 तो सरकार 14% का योगदान देती है. एनपीएस की राशि को बाजार में निवेश किया जाता है और उसके रिटर्न के आधार पर पेंशन राशि निर्भर करती है. वहीं, ओपीएस के तहत न्यूनतम पेंशन अंतिम वेतन का 50% है.

-

मौजूद पेंशन में कर्मचारियों को अंतिम वेतन का लगभग 38% तक पेंशन मिलती है. अगर सरकार 40% पेंशन सुनिश्चित करती है, तो उस पर 2% राशि का अतिरिक्त भार पड़ेगा. हालांकि, अगर बाजार में निवेश पर रिटर्न घटता है तो पेंशन के मद में सरकार पर बोझ बढ़ जाएगा. सूत्रों के मुताबिक, वित्त मंत्रालय ऐसा रास्ता अपनाना चाहता है, जिसके तहत पेंशन का भार सरकार पर कम से कम पड़े. संभावना है कि सरकार जो पेंशन योजना लाएगी, उसे महंगाई भत्ते से नहीं जोड़ा जाएगा.

विपक्ष शासित राज्यों में पुरानी पेंशन लागू होने से बढ़ा दबाव : राजस्थान, पंजाब, झारखंड व हिमाचल प्रदेश में ओपीएस लागू करने की घोषणा के बाद केंद्र पर कोई दूसरी आकर्षक पेंशन योजना लाने का दबाव बढ़ गया है. माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र नई योजना की घोषणा कर सकता है.

Tags: Big updates in npsbreaking newsGOVERMENT OF INDIAlatest newsNATIONAL PENSION SCHEMENPSSACHIN PANDEY

Related Posts

-
देश

कश्मीरी इनोवेटर्स ने बनाया भारत का पहला ट्राई-हाइब्रिड स्कूटर ‘SHE’, सोलर-इलेक्ट्रिक-पेट्रोल तीनों से चलेगा

-
दुनिया

जल्द लॉन्च हो सकता है नया Samsung Galaxy Z Flip 8, स्पेसिफिकेशन की जानकारी आई सामने

-
देश

Skyroot का Vikram-1 सफलतापूर्वक लॉन्च, बना भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट

-
देश

EPFO Salary Limit: अभी ₹15,000 ही रहेगी पीएफ की सीमा; सरकार ने सैलरी लिमिट बढ़ाने का फैसला रोका

Load More
Next Post
-

आज इन राशियों पर भाग्य रहेगा मेहरबान, पढ़े दैनिक राशिफल

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved