Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल की गिऱफ्तारी पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का बड़ा बयान

by Rajendra Joshi
April 23, 2023
in देश
0
-
ADVERTISEMENT
-

खालिस्तानी समर्थक और भगोड़े अमृतपाल को पंजाब पुलिस ने 36 दिन की आंख मिचौली के बाद आखिरकार मोगा से गिरफ्तार कर लिया. चर्चाएं हैं कि अमृतपाल ने सरेंडर किया है, लेकिन पंजाब पुलिस का कहना है कि अमृतपाल को गिरफ्तार किया गया है. फिलहाल, अमृतपाल को गिरफ्तार कर असम की डिब्रूगढ़ जेल भेज दिया गया है.

खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल की गिऱफ्तारी पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बड़ा बयान दिया है. हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के देहरा में अनुराग ठाकुर ने मीडिया से बात की. उन्होंने कहा कि भगोड़ा आखिर कितने दिन भागेगा. कानून के हाथ लंबे होते है. दहशत फैलाने वालों के ऊपर कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए. वह बोले कि लम्बा समय लगा पंजाब को…थोड़ा जल्दी होता तो अच्छा था. बता दें कि अनुराग ठाकुर परागपुर के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में विश्राम के लिए रुके थे.

अमृतपाल को मोगा के रोड़े गांव से एक गुरुद्वारे के बाहर से गिरफ्तार किया गया. वह रात को ही गुरुद्वारे में पहुंचा था. इस दौरान उसने गुरुद्वारे में उपदेश दिए और फिर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. बता दें कि रोड़े जनरैल भिंडरावाला का गांव है. यहीं पर अमृतपाल को वारिस पंजाब दे का मुखिया बनाया गया था.

हमीरपुर के सांसद और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस दौरान राहुल गांधी पर भी निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पिछड़े समाज से माफी मांग लेते तो क्या होता, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया. इसके अलावा, अनुराग ने शिमला में नगर निगम चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव का नगर निगम चुनाव से कोई संबंध नहीं है.

Tags: breaking newslatest news

Related Posts

-
देश

कश्मीरी इनोवेटर्स ने बनाया भारत का पहला ट्राई-हाइब्रिड स्कूटर ‘SHE’, सोलर-इलेक्ट्रिक-पेट्रोल तीनों से चलेगा

-
दुनिया

जल्द लॉन्च हो सकता है नया Samsung Galaxy Z Flip 8, स्पेसिफिकेशन की जानकारी आई सामने

-
देश

Skyroot का Vikram-1 सफलतापूर्वक लॉन्च, बना भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट

-
देश

EPFO Salary Limit: अभी ₹15,000 ही रहेगी पीएफ की सीमा; सरकार ने सैलरी लिमिट बढ़ाने का फैसला रोका

Load More
Next Post
-

80 साल बाद दुनिया के सामने आया द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान समुद्र में डूबा जहाज

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved