Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

मुख्य सचिव उत्तराखण्ड शासन एस.एस सध्ंाू की अध्यक्षता में आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत “हर घर तिरंगा” अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु समस्त जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित की गई।

by Rajendra Joshi
July 22, 2022
in उत्तराखंड
0
ADVERTISEMENT

Under the chairmanship of Chief Secretary, Government of Uttarakhand, SS Sandhu, a meeting was organized through video conferencing with all the district magistrates for wide publicity of “Har Ghar Tricolor” campaign and successful implementation of the program under the Amrit Mahotsav of Azadi.

देहरादून 22 जुलाई, मुख्य सचिव उत्तराखण्ड शासन एस.एस सध्ंाू की अध्यक्षता में आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत “हर घर तिरंगा” अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु समस्त जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर “आजादी का अमृत महोत्सव” कार्यक्रम के तहत स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय स्तर पर “हर घर तिरंगा” कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। इसके लिए उन्होंने समस्त जिलाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत “हर घर तिरंगा” कार्यक्रम के तहत 13 अगस्त से 15 अगस्त 2022 तक जनपद में आयोजित होनी वाली कार्यक्रम की रूपरेखा की विस्तारपूर्वक जानकारी से मुख्य सचिव उत्तराखण्ड शासन को अवगत कराया।

-
वीडियो कान्फ्रेसिंग के पश्चात जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने एनआईसी सभागार में उपस्थित अधिकारियों को जनपद में कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु जनपद स्तरीय अधिकारियों आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पंचायतीराज विभाग को ग्रामीण स्तर तथा नगर निगम को अपने-अपने वार्डों में तिरंगा लगवाने हेतु कार्ययोजना बनाते हुए कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को बच्चों के माध्यम से लोगों में जागरूकता लाने के निर्देश दिए तथा समस्त अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में तैनात अधिकारी/कर्मचारी के द्वारा तिरंगा को सही तरह से लगाने तथा निस्तारण करने के बारे में भली-भांति बताएं जिस हेतु उन्होंने वृहद स्तर पर प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत कार्यक्रम के तहत 13 अगस्त से 15 अगस्त 2022 तक ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों के प्रत्येक घरों में “हर घर तिरंगा” से लगाये जाने हेतु नागरिकों को प्रेरित करना सुनिश्चित करेंगे।

एनआईसी सभागार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुँवर, मुख्य विकास अधिकारी झरना कमंठान, पुलिस अधीक्षक काईम विशाखा, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, जिला पंचायतीराज अधिकारी एमएम खान, मुख्य शिक्षा अधिकारी मुकुल सती सहित संबंधित समस्त विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Tags: जिला पंचायतीराज अधिकारी एमएम खानजिला विकास अधिकारी सुशील कुमार डोभालपुलिस अधीक्षक काईम विशाखामुख्य विकास अधिकारी झरना कमठानमुख्य शिक्षा अधिकारी मुकुल सतीवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुँवर ने संबंधित अधिकारियों को जोनल एवं सैक्टर प्रभारी तथा मजिस्ट्रेट को अपने-अपने नंबर साझा करने के निर्देश दिए

Related Posts

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

-
देहरादून

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

Load More
Next Post

महाराज ने की विदेश मंत्री एस. जयशंकर से भेंट पंचेश्वर बांध परियोजना की मंजूरी प्रक्रिया में तेजी लाने का अनुरोध

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved