Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

UKSSSC में फिर लीक हुआ भर्ती परीक्षा का पेपर, अभ्यर्थियों में आक्रोश

by Rajendra Joshi
September 21, 2025
in शिक्षा/रोजगार
0
-
ADVERTISEMENT

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे बेरोजगार युवाओं के सपनों पर एक बार फिर नकल माफिया ने करारी चोट की है। रविवार, 21 सितंबर को आयोजित उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की भर्ती परीक्षा का पेपर शुरू होने के कुछ ही देर बाद लीक हो गया।

सुबह 11 बजे राज्यभर के 445 केंद्रों पर परीक्षा शुरू हुई, लेकिन करीब आधे घंटे बाद ही 11:35 बजे प्रश्नपत्र का एक सेट बाहर आ गया। आयोग के चेयरमैन गणेश शंकर मर्तोलिया ने स्वीकार किया कि प्रश्नपत्र के शुरुआती तीन पन्ने लीक हुए हैं। अब बड़ा सवाल यह है कि इतनी सख़्ती और बंदोबस्त के बावजूद पेपर बाहर कैसे पहुंचा?

गौरतलब है कि इससे ठीक एक दिन पहले ही विशेष कार्यबल (STF) ने पेपर लीक के कुख्यात मास्टरमाइंड हाकम सिंह रावत और उसके सहयोगी पंकज गौड़ को देहरादून से गिरफ्तार किया था। हाकम सिंह पहले भी 2021 की स्नातक स्तरीय परीक्षा, वन दरोगा भर्ती और सचिवालय रक्षक भर्ती जैसे कई बड़े घोटालों में नामजद रह चुका है। जमानत पर बाहर आने के बाद भी उसका नेटवर्क सक्रिय रहा और उसने एक बार फिर पेपर बेचने का धंधा शुरू कर दिया।

लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों ने अभ्यर्थियों का गुस्सा और बढ़ा दिया है। मेहनत और ईमानदारी से तैयारी करने वाले युवाओं का कहना है कि नकल माफिया और प्रशासन की लापरवाही उनका भविष्य बर्बाद कर रही है।

अब सबसे गंभीर सवाल यह है कि आखिर हर बार पेपर लीक होने से रोक क्यों नहीं पा रही है सरकार और आयोग? क्या व्यवस्था की खामियों और कमजोर पैरवी का लाभ उठाकर नकल माफिया हमेशा बच निकलते रहेंगे? जनता और अभ्यर्थी जवाब मांग रहे हैं।

Tags: UKSSSC

Related Posts

-
शिक्षा/रोजगार

CJP के विरोध के बीच PM मोदी ने ‘पेपर लीक के खिलाफ और सख्त कार्रवाई’ का वादा किया

-
शिक्षा/रोजगार

नीट पेपर लीक 2026 पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई

-
शिक्षा/रोजगार

पंतनगर विश्वविद्यालय की स्नातक एवं स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षाएं सफलतापूर्वक संपन्न

-
शिक्षा/रोजगार

पंतनगर विश्वविद्यालय की मास्टर्स एवं पीएच.डी. प्रवेश परीक्षाएँ संपन्न, कुल 81.29 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल

Load More
Next Post
-

काबीना मंत्री ने आपदा पीड़ितों का जाना हाल, सरकार की ओर से हर संभव मदद का दिया भरोसा

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved