Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

दो दिवसीय कम्युनिटी एक्शन फॉर हेल्थ कार्यशाला का हुआ शुभारम्भ

by Rajendra Joshi
September 3, 2024
in स्वास्थ्य
0
-
ADVERTISEMENT

देहरादून, 03 सितंबर 2024 | राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत संचालित कम्युनिटी प्रोसेस कार्यक्रम में कम्युनिटी एक्शन फॉर हेल्थ हेतु राज्य स्तरीय 02 दिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ डॉ मनु जैन, निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की अध्यक्षता में किया गया। कार्यशाला में देहरादून, चमोली एवं उधमसिंह नगर के ब्लॉक स्तरीय प्रभारी चिकित्साधिकारी, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक एवं ब्लॉक कम्युनिटी मोबिलाइजर द्वारा प्रतिभाग किया गया।

इस अवसर पर निदेशक द्वारा ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति के सफल संचालन के सम्बन्ध में समस्त प्रतिभागियों को विस्तृत जानकारी दी गयी। समिति के अनटाइड निधि (फंड) के प्रबन्धन एवं उपयोगिता प्रमाण पत्रों को प्राप्त करने के सम्बन्ध में अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

-

डॉ मनु जैन द्वारा यह भी निर्देशित किया गया कि ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति के मुख्य 03 मानकों स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण पर आशा कार्यकत्रियों के माध्यम से मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने हेतु अधिक से अधिक प्रयास किये जाए। साथ ही ब्लॉक चिकित्सा प्रभारी एवं आशा फैसिलिटेटर के माध्यम से प्रत्येक ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति को मॉनिटर किया जाय।

कार्यशाला में सहायक निदेशक डॉ अजय कुमार नगरकर, डॉ निधि रावत अपर मुख्य चिकित्साधिकारी देहरादून आदि अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tags: breaking newslatest newsNHM

Related Posts

-
स्वास्थ्य

मानवता की मिसाल: सुभारती अस्पताल में हादसे के सभी घायलों का मुफ्त इलाज

-
स्वास्थ्य

उत्तराखण्ड के अति-दुर्गम क्षेत्रों में हेली सेवाओं से सुरक्षित मातृत्व को नई गति

-
देहरादून

चारधाम यात्रा की सुरक्षा पर सरकार सख्त, स्वास्थ्य और सड़क सुरक्षा पर बुधवार को बड़ा मंथन

-
स्वास्थ्य

स्वास्थ्य सेवाओं पर मंत्री सुबोध उनियाल की पैनी नजर : नंदगांव सीएचसी में औचक जांच

Load More
Next Post
-

उत्तराखंड में उद्योग की अपार संभावनाएं, हमारे उद्यमी राज्य के ब्रांड एम्बेसडर - गणेश जोशी

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved