Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

आज प्रधानमंत्री मोदी ने शिमला से आयोजित गरीब कल्याण सम्मेलन का वर्चुअल माध्यम से केन्द्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित देशभर के लाभार्थियों से संवाद किया।

by Rajendra Joshi
May 31, 2022
in देश
0
ADVERTISEMENT

Today, Prime Minister Modi interacted with the beneficiaries of various schemes run by the Central Government through virtual medium of Garib Kalyan Sammelan organized from Shimla.

 

देहरादून दिनांक 31 मई, प्रधानमंत्री भारत नरेन्द्र मोदी ने शिमला हिमाचल प्रदेश से आयोजित “गरीब कल्याण सम्मेलन” का वर्चुअल माध्यम से केन्द्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित देशभर के लाभार्थियों से संवाद किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वह प्रधानमंत्री नहीं बल्कि देशवासियों के प्रधान सेवक के रूप में कार्य कर रहे है। सरकार जनताजनार्धन की सेवक है, जिन्होंने अपना आर्शीवाद देकर पुनः सेवा का अवसर दिया है। इस दौरान देशभर में आयोजित कार्यक्रम में केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को बैंक चैक एवं पुरस्कार वितरित किए। जनपद देहरादून में पीएम किसान योजना के अन्तर्गत 59847 लाभार्थियों को 1203.18 लाख रू0 की धनराशि आवंटित की गई।

-
मुख्यमंत्री आवास में जनता दर्शन आयोजित कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल, वित्त मंत्री उत्तराखण्ड प्रेमचन्द्र अग्रवाल, शिक्षामंत्री डाॅ0 धन सिंह रावत, विधायक वंशीधर तिवारी, सविता कपूर, खजान दास, उमेश शर्मा काऊ, सहदेव सिंह पुण्डीर, मेयर नगर निगम ऋषिकेश अनिता मंमगाई, जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चैहान, ब्लाॅक प्रमुख मठोर सिंह चैहान आदि जनप्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंम मुख्य अतिथि वित्त मंत्री प्रेमचन्द्र अग्रवाल द्वारा रिबन काटकर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वित्त मंत्री एवं जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टाॅल का भी निरीक्षण/अवलोकन किया।

-
जिलाधिकारी डाॅ0 आर राजेश कुमार ने जनता दर्शन हाॅल में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग/शिरकत करने वाले गणमान्यों एवं उच्चाधिकारियों का स्वागत किया तथा कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गए स्टाॅल का अवलोकन/निरीक्षण जनप्रतिनिधियों एवं उच्चाधिकारियों को कराया।
कार्यक्रम में सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित जनपद देहरादून के लाभार्थियों को पुरस्कार वितरित किए गए जिनमें कृषि विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री किसान योजना के लाभार्थी अनिल कुमार नौटियाल, राजेश कुमार, ओम प्रकाश लखेड़ा, प्रताप सिंह। जल संस्थान द्वारा जल जीवन मिशन के लाभार्थी श्रीमती प्रेमा पाण्डेय, श्रीमती मंजू जोशी। नगर निगम/नगर पालिका द्वारा संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के लाभार्थी श्रीमती रेखा, श्रीमती सुनीता रानी, श्रीमती अल्का शर्मा, श्रीमती इन्दु मंमगाई। प्रधानमंत्री स्वा निधि के लाभार्थी जितेन्द्र कुमार, नवीन कुमार, श्रीमती चन्द्रा, अरूण गुप्ता। बाल विकास विभाग द्वारा संचालित पोषण अभियान के लाभार्थी संगीता व पूर्णिमा एवं प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना के लाभार्थी सीमा कैंतुरा, कुसुम डोभाल। बैंकर्स विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के लाभार्थी श्रीमती अनिता शर्मा, श्रीमती कविता, श्रीमती रीना। स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभार्थी श्रीमती अंजू, श्रीमती तमन्ना एवं आयुष्मान भारत हेल्थ एवं वेल्नेस सेंटर के लाभार्थी सीता देवी, व आनन्द पाल। खाद्य पूर्ति विभाग द्वारा संचालित योजना एक देश एक राशन कार्ड के लाभार्थी आशा सिंह व रूप सिंह एवं प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के लाभार्थी संगीता चैरसिया, संतोषी देवी तथा प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लाभार्थी चम्पा एवं माया देवी को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं के लगभग 500 लाभार्थियों ने प्रतिभाग किया।

-
कार्यक्रम में मुख्य सचिव डाॅ0 एस.एस संधू, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, आनन्द वर्द्धन, सचिव आर मीनाक्षी सुन्दरम, शैलेश बगोली, सचिन कुर्वे, हरीशचन्द्र सेमवाल, विनोद कुमार सुमन, जिलाधिकारी देहरादून डाॅ0 आर राजेश कुमार, अपर सचिव ललित मोहन रयाल, वी.के मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी आर.सी तिवारी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डाॅ. एस के बरनवाल सहित समस्त विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी उपस्थित रहे।

Tags: अपर जिलाधिकारी प्रशासन डाॅ. एस के बरनवालअपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ीअपर सचिव ललित मोहन रयालआनन्द वर्द्धनउमेश शर्मा काऊखजान दासगरीब कल्याण सम्मेलनजिला पंचायत अध्यक्ष मधु चैहानजिलाधिकारी देहरादून डाॅ0 आर राजेश कुमारप्रधानमंत्री मुद्रा योजनाब्लाॅक प्रमुख मठोर सिंह चैहानमुख्य विकास अधिकारी आर.सी तिवारीमुख्य सचिव डाॅ0 एस.एस संधूमेयर नगर निगम ऋषिकेश अनिता मंमगाईराज्यसभा सदस्य नरेश बंसलवित्त मंत्री उत्तराखण्ड प्रेमचन्द्र अग्रवालविधायक वंशीधर तिवारीविनोद कुमार सुमनवी.के मिश्राशिक्षामंत्री डाॅ0 धन सिंह रावतशैलेश बगोलीसचिन कुर्वेसचिव आर मीनाक्षी सुन्दरमसविता कपूरसहदेव सिंह पुण्डीरहरीशचन्द्र सेमवाल

Related Posts

-
देश

कश्मीरी इनोवेटर्स ने बनाया भारत का पहला ट्राई-हाइब्रिड स्कूटर ‘SHE’, सोलर-इलेक्ट्रिक-पेट्रोल तीनों से चलेगा

-
दुनिया

जल्द लॉन्च हो सकता है नया Samsung Galaxy Z Flip 8, स्पेसिफिकेशन की जानकारी आई सामने

-
देश

Skyroot का Vikram-1 सफलतापूर्वक लॉन्च, बना भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट

-
देश

EPFO Salary Limit: अभी ₹15,000 ही रहेगी पीएफ की सीमा; सरकार ने सैलरी लिमिट बढ़ाने का फैसला रोका

Load More
Next Post

तंबाकू निषेध दिवस पर छात्र, छात्राओं को कैबिनेट मंत्री ने दिलाई शपथ

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved