Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

उत्तराखण्ड सूचना कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी का हुआ शपथ ग्रहण

by Rajendra Joshi
June 28, 2025
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT
  • सूचना कार्मिक अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का निश्ठा और ईमानदारी से करे निवर्हन : डीजी बंशीधर तिवारी

Dehradun : उत्तराखण्ड सूचना कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। तिवारी द्वारा नवनिर्वाचित संघ के पदाधिकारियों का शपथ दिलायी गई।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सूचना महानिदेशक तिवारी ने कहा कि कार्मिक हितों का शीघ्र समाधान किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सूचना विभाग का कार्य सरकार की नीतियों व योजनाओं का जनहित में व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करना है। सभी कार्मिक अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करे। संघ द्वारा रखी गई मांगों का शीघ्र समाधान किया जायेगा। कार्मिकों के लिए विशेष रूप से स्वास्थ्य शिविर आयोजित किये जायेंगे।

इस अवसर पर अपर निदेशक आशिष कुमार त्रिपाठी ने संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि विगत समय में भी संघ द्वारा रखी गई मांगों का प्राथमिकता पर समाधान किया गया है।

-

संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष कैलाश रावत ने कहा कि संघ का प्रयास होगा कि कार्मिकों के हितों को शीघ्र समाधान कराया जा सके। इसके लिए अधिकारियों से निरंतर संवाद किया जायेगा। उन्होंने कहा कि आगामी समय में संघ का जनपद स्तर तक विस्तार किया जायेगा। संघ के महामंत्री श्री अंकित कुमार ने कहा कि संघ का उद्देश्य रहेगा कि कार्मिकों के हितां का शीघ्र समाधान हो।

संयुक्त निदेशक के.एस.चौहान, डॉ. नितिन उपाध्याय, वरिश्ठ वित्त अधिकारी शशि सिंह, उप निदेशक, मनोज कुमार श्रीवास्तव, रवि बिजारनिया सहायक निदेशक एल.पी.भट्ट, पूर्व अध्यक्ष रणजीत सिंह बुदियाल, पूर्व महामंत्री के.एस.पंवार एवं सुरेश चन्द्र भट्ट सहित समस्त विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।


कार्यक्रम में अध्यक्ष पद पर कैलाश रावत, उपाध्यक्ष पद पर संयुक्त रूप से प्रशांत रावत, संजय कुमार, महामंत्री पद पर अंकित कुमार, संयुक्त मंत्री पद पर पारूल, कोशाध्यक्ष पद पर राकेश कुमार धीवान, संगठन मंत्री पद पर सत्येंन्द्र बिजल्वाण, संयोजक/ऑडिटर पद पर अरूण कुमार, प्रचार मंत्री पद पर बहादुर सिंह कन्याल, कार्यकारिणी सदस्य के रूप में बालम सिंह नगरकोटी, पप्पू चौहान, आरती गुणवंत, चन्द्र बल्लभ, माधुरी सेमल्टी, भरत रावत, गोपाल बिश्ट, विजय रावत द्वारा शपथ ग्रहण की गई।

Tags: breaking newsDIPRlatest news

Related Posts

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

-
देहरादून

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

Load More
Next Post
-

मंत्री गणेश जोशी ने की मसूरी विकास कार्यों की समीक्षा, गढ़ी कैंट एसटीपी निर्माण व गढ़वाल सभा भवन भूमि आवंटन पर दिए निर्देश

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved