Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

पीएमश्री राजकीय इण्टर कॉलेज गरुड़ाबाँज का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया

by Rajendra Joshi
March 27, 2025
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT

Almora: पी.एम. राजकीय इण्टर कॉलेज गरुड़ाबाँज, विकास खंड धौलादेवी, जनपद अल्मोड़ा में विद्यालय के प्रथम वार्षिकोत्सव का आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य ने उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों के सम्मुख विद्यालय की समस्याओं और उनके समाधान के संबंध में विस्तार से चर्चा की। साथ ही, विद्यालय के छात्र-छात्राओं को विभिन्न क्षेत्रों में उनकी उत्कृष्टता के लिए सम्मानित किया गया।

-

क्रीड़ा एवं विज्ञान के क्षेत्र में राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर प्रतिभागी बनने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार से नवाजा गया। इसके अलावा, प्रधानमंत्री योजनांतर्गत आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया, और परिषदीय परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी पुरस्कार प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नरेंद्र बिष्ट, विशिष्ट अतिथि खीमानंद पालीवाल, गोपाल सिंह बिष्ट, दिनेश सिंह गैड़ा और वीरेंद्र सिंह बिष्ट ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दी। इस कार्यक्रम में दीपक सिंह भैसोड़ा और विद्यालय समितियों के पदाधिकारियों ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दी।

Tags: Almora newsbreaking newslatest news

Related Posts

-
देहरादून

मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन

-
देहरादून

महानवमी पर मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना के साथ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया 151 कन्या पूजन

-
देहरादून

डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखण्ड के राज्यपाल पद की शपथ ली

-
उत्तराखंड

वार्ड 04 राजपुर में विकास योजनाओं का लोकार्पण करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Load More
Next Post
-

जनता से किये सभी वायदे पूरी कर रही है धामी सरकारः महाराज

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved