Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने छात्र छात्राओं को बताए सफलता के 5D सूत्र

by Rajendra Joshi
June 29, 2025
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT

While felicitating meritorious students, Cabinet Minister Ganesh Joshi told the students the 5D formula of success.

देहरादून, 29 जून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में उत्तरांचल प्रदेश अग्रवाल महासभा महानगर, देहरादून द्वारा आयोजित मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
कार्यक्रम का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर उन्होंने 10वीं और 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। सभागार की गैलरी में उत्तरांचल प्रदेश अग्रवाल महासभा द्वारा गतवर्षों में आयोजित कार्यक्रमो जो कि समाज को जागृत, संगठित एवं जनहित से जुडे कार्यक्रमो की फोटो प्रर्दशनी भी लगायी गयी जिसमें महाराजा अग्रसैन जयंन्ति समारोह, मेघावी विधार्थीगण सम्मान समारोह, होली मिलन, चिकित्सा कैम्प एवं महालक्ष्मी प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित तीज उत्सव, श्रीकृष्ठ भगवान जन्मोत्सव प्रमुख रूप से दर्शायी गयी। कार्यक्रम में अतिथियों, अति विशिष्ट अतिथियों तथा संस्था के पदाधिकारियों ने दीप प्रज्जवलन कर महाराजा अग्रसैन जी के चित्र पर मार्त्यापण किया। इस कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा 90 विधार्थीयों का सम्मानित किया गया। जिसमे कक्षा 12 के 54 बच्चे एवं कक्षा 10 के 36 बच्चों को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड से सम्मानित किया गया।

-


अपने संबोधन में मंत्री जोशी ने कहा कि यह सम्मान समारोह केवल विद्यार्थियों को ही नहीं, बल्कि उनके अभिभावकों और शिक्षकों को भी सम्मानित करने जैसा है, जिन्होंने इन विद्यार्थियों को प्रेरित किया। मंत्री गणेश जोशी ने विद्यार्थियों को सफलता के “5डी” डायरेक्शन- दिशा, डेडिकेशन–पूर्ण समर्पण, डिसिप्लिन –अनुशासन, डिटरमिनेशन दृढ़ संकल्प, डेडलाइन समय सीमा के बारे में बताया। मंत्री ने कहा कि इन पाँच मूल मंत्रों को जीवन में अपनाकर कोई भी छात्र सफलता की ऊँचाइयों को छू सकता है। उन्होंने सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें मेहनत और ईमानदारी से अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने की प्रेरणा दी। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आयोजकों को आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी।
इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक प्रेम चंद्र अग्रवाल, राजपुर विधायक खजान दास, दायित्वधारी श्याम अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, अनिल गोयल, सुरेंद्र मित्तल, अमित गोयल, अमरकांत गर्ग, सचिन गुप्ता सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Tags: breaking newscabinet minister ganesh joshilatest news

Related Posts

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

-
देहरादून

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

Load More
Next Post
Health Secretary Dr R Rajesh Kumar

सरकार फार्मा उद्योग के साथ है, लेकिन औषधियों की गुणवत्ता से नहीं किया जाएगा कोई समझौता- डॉ आर राजेश कुमार

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved