Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

ईरान में 5.9 तीव्रता का भूकंप, 7 की मौत-440 घायल

by Rajendra Joshi
January 29, 2023
in दुनिया
0
ADVERTISEMENT

-

शनिवार को ईरान में भूकंप के झटके महसूस किए गए। यूएस जियोलोजिकल सर्वे के अनुसार, ईरान के खोय शहर में आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.9 रही। भूकंप की वजह से 7 लोगों की मौत की खबर है जबकि 440 लोग घायल बताए जा रहे हैं। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, जिस खोय शहर के पास भूकंप का केंद्र था वह तुर्की-ईरान सीमा के नजदीक है। खोय शहर उत्तर पश्चिमी ईरान के पश्चिम अजरबैजान प्रांत में स्थित है।

ईरान की न्यूज वेबसाइट तेहरान ताइम्स के अनुसार, ठंडे मौसम और रात में अंधेरा होने की वजह से भूकंप के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन में परेशानी आ रही थी। कहा जा रहा है कि भूकंप की वजह से मरने वालों की संख्या में इजाफा भी हो सकता है। भूकंप के तुरंत बाद ऊरान के गृह मंत्री सहित कई लोग खोय शहर के लिए रवाना हुए हैं।

तेहरान टाइम्स की खबर के अनुसार, खोय में भूकंप की वजह से कई इलाकों की बिजली भी कट गई है। विद्युत मंत्री ने बताया कि बिजली विभाग फिर से पॉवर सप्लाई शुरू करने की कोशिश कर रहा है। भूकंप की वजह से खोय के अस्पताल की दीवारों में भी दरारें देखी जा सकती हैं। इससे पहले 19 जनवरी को भी इस इलाके में 5.4 रिक्टर स्केल का भूकंप आया था।

Tags: Earthquakeईरानभूकंप

Related Posts

-
दुनिया

iQOO Z11 Lite 5G भारत में लॉन्च, बड़ी बैटरी और AI फीचर्स से लैस

-
दुनिया

एडवांस्ड हेल्थ ट्रैकिंग फ़ीचर्स के साथ लॉन्च हुईं Samsung Galaxy Watch Ultra2 और Galaxy Watch9

-
दुनिया

जल्द लॉन्च हो सकता है नया Samsung Galaxy Z Flip 8, स्पेसिफिकेशन की जानकारी आई सामने

-
अंतरराष्ट्रीय

ईरान के IRGC ने बहरीन और कुवैत में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमला किया

Load More
Next Post

राष्ट्रपति भवन स्थित 'मुगल गार्डन' का नाम बदलकर 'अमृत उद्यान', केंद्र सरकार का बडा ऐलान

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved