Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

प्रदेश के परिवहन मंत्री चन्दन राम दास द्वारा विधानसभा स्थित कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ परिवहन विभाग एवं परिवहन निगम की समीक्षा बैठक की गई।

by Rajendra Joshi
October 13, 2022
in उत्तराखंड
0
ADVERTISEMENT

 


-


मंत्री ने कहा कि परिवहन हमारे प्रदेश में आय बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण साधन है, विगत 6 वर्षों में परिवहन निगम द्वारा राज्य की लगभग 35 प्रतिशत आय वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में 21 आरआई आफिस संचालित हैं जो प्रदेश की परिवहन व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने में महत्वपूर्ण कड़ी हैं।

  1. मंत्री ने कहा कि प्रदेश में 6 बड़े शहरों में फिटनेस सेन्टर खोले गये हैं तथा 4 नये फिटनेस सेन्टर खोलने के लिए भारत सरकार से स्वीकृति ली जा रही है। उन्होंने कहा कि मोबाइल फिटनेस टीम के माध्यम से हमारा प्रयास होगा कि प्रदेश के सुदूर क्षेत्र में बसे गांवों में भी फिटनेस सेन्टर की सुविधा उपलब्ध हो पायेगी।
  2. मंत्री ने कहा कि हाल की ही कैबिनेट में दुर्घटना में मिलने वाली धनराशि को एक लाख से बढाकर दो लाख कर दिया गया है तथा साथ ही सुरक्षा निधि को सुप्र्रीम कोर्ट के आदेश पर 5 प्रतिशत की वृद्धि की गई है।
  3. मंत्री ने प्रदेश में हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश भर में ब्लेक स्पॉट को चिन्हित करते हुए दुर्घटनाओं को कम करने की दिशा में विभाग द्वारा सीसीटीवी लगवाने तथा डिवाईडर बनाने की पहल की जायेगी।
  4. मंत्री ने कहा कि 21 अक्टूबर को होने वाली बोर्ड बैठक में मृतक आश्रितों की नियुक्ति के सम्बन्ध में प्रस्ताव रखा जायेगा। उन्होंने कहा कि निगम में सभी चालकों/परिचालकों एवं प्रवर्तन कार्मिकों को वर्दी तथा नेम प्लेट की व्यवस्था की जायेगी।

    -


  5. मंत्री ने कहा कि आने वाले समय में लगभग 600 बसों की खरीद की जायेगी जिसमें से 150 बसें बीएस-6 मानक की होंगी। उन्होंने कहा कि पर्वतीय मार्गों पर रोडवेज की बसों के सुचारू संचालन के लिए बसों की कमी को दूर किया जायेगा जिससे आम जनमानस को होने वाली परेशानियों को कम किया जा सकता है।
  6. मंत्री ने कहा कि सितम्बर माह के वेतन को जारी कर दिया गया है तथा 2022 तक के शेष भुगतान पूर्ण कर दिये गये हैं। उन्होंने कर्मियों के एरियर तथा बोनस का भी शीघ्र ही भुगतान करने हेतु अधिकारियोें को निर्देश दिये।
  7. मंत्री ने प्रदेश के सभी डिपो को हाईटैक बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि आने वाले कुछ समय में प्रदेश में परिवहन क्षेत्र की तस्वीर बदली नजर आयेगी। उन्होंने कहा कि परिवहन की सभी 52 स्कीमों कोे आनलाइन किया जा रहा है।
  8. इस अवसर पर सचिव परिवहन, अरविन्द सिंह हयांकी, एमडी परिवहन, रोहित मीणा, तथा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
Tags: अरविन्द सिंह हयांकीएमडी परिवहनचन्दन राम दासपरिवहन मंत्रीरोहित मीणासचिव परिवहन

Related Posts

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

-
देहरादून

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

Load More
Next Post

शौर्य दीवार से युवाओं को मिलेगी देशभक्ति की प्रेरणाः डॉ0 धन सिंह रावत

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved