Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

मंत्री गणेश जोशी ने कार्यक्रम में प्रतिभाग कर 75 बच्चों को नियुक्ति पत्र किए प्रदान

by Rajendra Joshi
September 28, 2022
in उत्तराखंड
0
ADVERTISEMENT

आज ग्रामीण क्षेत्रों को मजबूत करने की आवश्यकता है, अगर गांव मजबूत होगा तो देश मजबूत होगा -गणेश जोशी

देहरादून, 28 सितम्बर। प्रदेश के कृषि, कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण, एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी बुधवार को ग्राम्य विकास विभाग द्वारा देहरादून हाथीबड़कला स्थित सर्वे स्टेडियम में आयोजित स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के तहत राज्य स्तरीय रोजगार मेले कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने 75 प्रशिक्षित युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए और उनके उज्वल भविष्य की कामना की।



-



वही इस अवसर पर मंत्री जोशी ने कहा कि दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना एन0आर0एल0एम0 के अंतर्गत ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार तथा ग्राम्य विकास विभाग उत्तराखंड सरकार के संयुक्त तत्वाधान में ग्रामीण युवाओं के कौशल विकास हेतु एक महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आवासित गरीब परिवारों के युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर न्यूनतम मजदूरी या इससे अधिक की नियमित मासिक आय वाले स्थायी रोजगार उपलब्ध कराना है । मंत्री जोशी ने कहा कि योजना के तहत राज्य को 2019 से 2023 तक के लिये 30000 युवाओं को प्रशिक्षित कर रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। अब तक कुल 11540 अभ्यर्थियों का प्रशिक्षण पूर्ण किया जा चुका है तथा 4401 अभ्यर्थी प्रशिक्षणरत है। प्रशिक्षण उपरांत कुल 7372 अभ्यर्थियों को रोजगार से जोड़ा जा चुका है तथा 4211 अभ्यर्थियों का तीन माह एवं उससे अधिक का रोजगार उपलब्ध कराया जा चुका है।



-



मंत्री जोशी ने कहा राज्य परियोजना प्रबन्धन इकाई के माध्यम से समय-समय पर रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा हैं, जिनमें राज्य के विभिन्न जनपदों से डी०डी०यू० जी० के०वाई० के अन्तर्गत प्रशिक्षित प्रशिक्षार्थियों द्वारा प्रतिभाग किया जाता है, तथा साक्षात्कार के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन कर उन्हें रोजगार मुहैया कराया जा रहा है। इसी उद्देश्य से इस रोजगार मेले का आयोजन किया गया । जिसमें डी०डी०यू जी०के०वाई के अन्तर्गत प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले लगभग 450 से अधिक अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया । जिनका साक्षात्कार विभिन्न सैक्टरों से आये हुये नियोक्ताओं द्वारा किया जा रहा है। इस मेले में राज्य एवं राज्य के बाहर से लगभग 25 से 30 नियोक्तओं जैसे बैंकिंग, आई०टी०ई०एस०, apparel हास्पिटैलिटी, अन्य मैन्यूफॅक्चरिंग, इत्यादि द्वारा प्रतिभाग किया ।



-



मंत्री जोशी ने कहा रोजगार मेला इन बच्चों के भविष्य के निर्माण में कारगार सिद्ध होगा साथ ही दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना की मुहिम को भी गति मिलेगी। मंत्री जोशी ने कहा इस योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे आगे आ रहे हैं मंत्री जोशी ने कहा कि आज ग्रामीण क्षेत्र को मजबूत करने की आवश्यकता है मंत्री जोशी ने कहा कि अगर गांव मजबूत होगा तो देश मजबूत होगा ।इस दिशा में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार प्रयासरत है।



-



इस अवसर पर रेशम फेडरेशन अध्यक्ष अजीत चौधरी, महामंत्री सुरेंद्र राणा, परियोजना निदेशक पी.डी. तिवारी, डी. डी. ओ.डोभाल, मनरेगा परियोजना समन्वयक अशलम, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना परियोजना निदेशक प्रभाकर, विभिन्न कंपनियों के अधिकारी गण उपस्थित रहे।

Tags: cabinet minister ganesh joshiडी. डी. ओ.डोभालदीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजनापरियोजना निदेशक पी.डी. तिवारीमनरेगा परियोजना समन्वयक अशलममहामंत्री सुरेंद्र राणारेशम फेडरेशन अध्यक्ष अजीत चौधरी

Related Posts

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

-
देहरादून

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

Load More
Next Post

कैंप कार्यालय में वेटर्न सोल्जर सम्मान समारोह की तैयारियों के संबंध में बैठक करते मंत्री जोशी

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved