Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

श्रीनगर : बेस अस्पताल पहुंच स्वास्थ्य मंत्री डॉ रावत ने जाना घायलों का हालचाल

by Rajendra Joshi
January 13, 2025
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT
  • अस्पताल में भर्ती घायलों के समुचित उपचार को चिकित्सकों दिये निर्देश

श्रीनगर/ देहरादून, 13 जनवरी 2025 | सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने आज श्रीनगर के बेस अस्पताल पहुंच कर पौड़ी-देहलचौरी बस दुर्घटना में घायल हुये लोगों से मुलाकात की। उन्होंने एक-एक मरीज से मिलकर उन्हें दिये जा रहे उपचार के बारे में जानकारी ली। इस दौरान डॉ रावत ने मेडिकल कालेज प्रशासन से घायलों के स्वास्थ्य का फीडबैक लिया साथ ही उन्होंने प्राचार्य व चिकित्सकों को घायलों के समुचित इलाज को लेकर कोई कोताही न बरतने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि घायलों के इलाज के प्रति सरकार खासी संवेदनशील है और उपचार में कोई कमी नहीं होने देगी। वहीं घायलों के परिजनों ने अस्पताल में मिल रहे उपचार व सहयोग के लिये स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत का आभार जताया।

-

सड़क दुर्घटना में घायल हुये लोगों को बेस अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों की टीम द्वारा उपचार दिया जा रहा है। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीएमएस रावत, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजेय विक्रम सिंह, हड्डी रोग विभाग के एचओडी डॉ. दयाकृष्ण टम्टा, सर्जरी विभाग के डॉ. लक्ष्मण सिंह, डॉ. आलोक, इमरजेंसी प्रभारी डॉ. मोहित सैनी सहित समस्त पीजी जेआर एवं इंटर्न के साथ ही नर्सिंग स्टाफ व वार्ड कर्मियों ने घायलों के इलाज में तत्परता दिखायी। जबकि सीटी स्केन और एक्सरे के टैक्नीशियनों द्वारा घायलों को त्वरित सीटी स्केन व एक्सरे किये गये।

सोमवार को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुषमा रावत ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। वहीं मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीएमएस रावत ने डॉक्टरों के साथ मरीजों की स्थिति के बारे में जानकारी ली। अस्पताल के दौरे के उपरांत स्वास्थ्य मंत्री डॉ रावत ने बताया कि हर मरीज का चिकित्सको व नर्सिंग टीम द्वारा प्राथमिकता से ध्यान रखा जा रहा है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजेय विक्रम सिंह ने बताया कि बेस अस्पताल में भर्ती 16 मरीजों में 11 मरीज सर्जरी वार्ड में भर्ती थे, जिसमें चार मरीजों पर उचित उपचार देने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। दो मरीज कल देर रात ठीक होकर चले गये थे। सात मरीजों का सर्जरी वार्ड में इलाज चल रहा है। तीन मरीजों का इलाज हड्डी रोग विभाग में चल रहा है। चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि घायल किशन रावत, दीपा, दीपिका और अंकाक्षा को छुट्टी दे दी है और रमेश रावत, राहुल, प्रमोद, मनवीर, विमला, तन्नू, सारदा का सर्जरी वार्ड में इलाज चल रहा है। तीन मरीज दीपा देवी, मुन्नी देवी और दीपक का इलाज हड्डी रोग विभाग में चल रहा है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में दवा से लेकर जांचें एवं सभी सुविधाएं मरीजों को आयुष्मान के तहत निशुल्क प्रदान की जा रही है।

Tags: breaking newscabinet minister dhan singh rawatlatest news

Related Posts

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

-
देहरादून

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

Load More
Next Post
-

NHM उत्तराखंड की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक मिशन निदेशक की अध्यक्षता में हुई संपन्न

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved